Jaipur Pink Panthers vs Telugu Titans: मेजबान तेलुगू टाइटंस ने प्रो कबड्डी लीग 2025 में अपने घरेलू मैदान पर मिली लगातार 2 हार के बाद आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया है। विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए पीकेएल के 12वें सीजन के अपने तीसरे मैच में टाइटंस ने दो बार के चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-32 के अंतर से मुकाबला हराया। नितिन कुमार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
तेलुगु टाइटंस की जीत में चमके कप्तान
टाइटंस की जीत में कप्तान विजय मलिक (8) और भरत (8) के अलावा चेतन साहू (5) और डिफेंस में अजीत पवार (5) का अहम योगदान रहा। टाइटंस के डिफेंस ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए नितिन धनखड़ (13) के शानदार प्रयास को भी फेल कर दिया। जयपुर की टीम को सीजन की पहली हार मिली है। शुरुआती पांच मिनट के खेल में दोनों टीमों के बीच अच्छी टक्कर दिखी। टाइटंस ने 3-2 की लीड ली हुई थी। टाइटंस ने भरत की रेड पर तीन अंक हासिल किए और लीड 6-3 की कर ली। जयपुर के लिए सुपर टैकल आन था और फिर अंकित ने नितिन को लपकते हुए लीड 4 की कर दी लेकिन रेजा और नितिन ने भरत को सुपर टैकल कर जयपुर की वापसी सुनिश्चित की।
ब्रेक के बाद अजीत ने समाधी को डैश कर जयपुर को 2 खिलाड़ियों तक सीमित किया और फिर ऑल आउट लेकर 12-5 की लीड ले ली। आलइन के बाद दोनों टीमों के बीच अंकों के लिए मशक्कत चलती रही लेकिन चार मिनट बीतने के बाद भी टाइटंस को बोनस के अलावा कोई और सफलता नहीं मिली। इसके बाद हालांकि साहिल ने अंकित और शुभम को आउट कर जयपुर को दो अंक दिला दिए लेकिन टाइटंस ने इसके बाद लगातार दो अंक लेकर सात अंकों का फासला बनाए रखा।
पूरे मैच में वापसी ही करती रही जयपुर पिंक पैंथर्स
20वें मिनट में जयपुर के डिफेंस ने भरत को लपका तो फिर टाइटंस के डिफेंस ने नितिन का शिकार कर हाफ टाइम तक अपनी लीड को 16-9 तक पहुंचा दिया। ब्रेक के बाद जयपुर ने एक के मुकाबले दो अंक लेकर फासला 6 का कर दिया। फिर नितिन ने एक रेड अंक के साथ फासला 5 का कर दिया। जयपुर ने इसके बाद विजय मलिक को बाहर कर स्कोर 15-19 कर दिया। टाइटंस के लिए सुपर टैकल आन था। टाइटंस ने समाथी को लपक इसका लाभ दो अंकों के साथ लिया। 30 मिनट के खेल के बाद टाइटंस को 23-16 की लीड मिली हुई थी। अंत में टाइटंस ने हालांकि नितिन को लपक 34-29 स्कोर पर मैच लगभग अपने नाम कर लिया। समाधी ने अंतिम मिनट में एक अंक लिया लेकिन विजय ने एक सुपर रेड के साथ जीत पर मुहर लगा दी।
ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने आगे बढ़ाए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने हाथ, प्रीति जिंटा ने फिर जीता फैंस का दिल
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
23 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines