---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

पंजाब किंग्स ने आगे बढ़ाए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने हाथ, प्रीति जिंटा ने फिर जीता फैंस का दिल

Punjab Flood: अब आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने अब फैंस का दिल जीत लिया है। लाखों रुपए खुद डोनेट करने के साथ ही साथ फ्रेंचाइजी और भी पैसे जुटाने में लगी हुई है।

---विज्ञापन---

Punjab Flood: भारत के कई राज्य मौजूदा समय में भारी बारिश के कारण बाढ़ से ग्रस्त हैं। जिसमें सबसे खराब स्थिति फिलहाल पंजाब की नजर आ रहे है। देश भर के सभी सेलिब्रिटी पंजाब के लिए दुआ कर रहे हैं। अब आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने अब फैंस का दिल जीत लिया है। लाखों रुपए खुद डोनेट करने के साथ ही साथ फ्रेंचाइजी और भी पैसे जुटाने में लगी हुई है। 

पंजाब किंग्स ने किया मदद का ऐलान 

आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए अब लगभग 34 लाख रुपये डोनेट करने का फैसला किया है। इसके अलावा टीम क्राउडफंडिंग के जरिए भी 2 करोड़ जुटाने का प्लान बना चुकी है। राज्य की स्थिति दिन पर दिन बाढ़ के कारण खराब होती जा रही है। जिसको देखते हुए फ्रेंचाइजी ने अब मशहूर हेमकुंड फाउंडेशन और RTI के साथ हाथ मिलाकर मदद करने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी इन दोनों संगठनों को कुल मिलाकर 33.8 लाख रुपये दान करने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है। जिसके बाद प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी के फैंस एक बार फिर से दीवाने हो गए हैं। 

---विज्ञापन---

ग्लोबल सिख चैरिटी को 2 करोड़ देने का है लक्ष्य 

फ्रेंचाइजी ने खुद दान करने के बाद ऑनलाइन क्राउड फंडिंग ऐप केटो के जरिए 15 सितंबर तक 2 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इन पैसों को फ्रेंचाइजी ग्लोबल सिख चैरिटी को देगी। जिससे वो पंजाब के गांव-गांव में जाकर लोगों को मदद पहुंचा सके। फिलहाल राज्य के कई गांव और शहर में बाढ़ की वजह से हालत हद से ज्यादा खराब है। जिसके कारण ही लोगों के साथ ही साथ मवेशियों को भी बचाने में परेशानी आ रही है। फ्रेंचाइजी ने इसके साथ ही बताया कि दान किए जा रहे फंड के जरिए रेस्क्यू बोट खरीदी जाएंगी, जिसका इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसे हुए लोगों को निकालने में और मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में काम लाया जाएगा। इसके अलावा जरूरत की चीजों और साफ पानी भी प्रभावित लोगों को तक पहुंचाने में इन पैसों का इस्तेमाल होगा।

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के लिए दुबई रवाना हुए टीम इंडिया के 2 सुपरस्टार, जानिए कब रवाना होगी बाकी टीम? 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2025 09:45 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola