Olympian Sushil Kumar: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार अपने जूनियर सागर धनखड़ के हत्या के आरोप में लंबे समय से जेल में थे। इसी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। अब सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में सुशील कुमार की जमानत को निरस्त कर दिया है और सिर्फ 1 हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश भी जारी कर दिया है।
सुशील कुमार को करना होगा सरेंडर
जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी ओलंपियन सुशील पहलवान को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जिसे सागर के पिता ने सुप्रीम कोर्ट से रद्द करने की मांग की थी। मई 2021 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम मे हुई जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। सागर के पिता अशोक धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट से आरोपी सुशील कुमार की जमानत रद्द करने की मांग की थी।
मृतक पहलवान सागर धनखड़ के पिता का दावा है कि आरोपी पहलवान सुशील कुमार की तरफ से जमानत पर बाहर के बाद गवाहों पर दबाव बनाया गया था। इस बार भी ऐसा होने की संभावना है। अशोक धनकड़ का आरोप है कि अब फिर से उनके परिवार पर समझौते का दबाव डाला जा रहा है। इस मामले का वीडियो साक्ष्य भी है, जिसके कारण ही सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को बदला है।
कई धाराओं में दर्ज है सुशील कुमार पर केस
दरअसल मामला 5 मई 2021 की रात का है। जब दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनकड़ को सुशील कुमार और उनके साथियों ने डंडे से बुरी तरह से पीटा था. इसके चलते ही सागर की अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके अलावा 4 और पहलवान भी इस मामले में जख्मी हुए थे। इस केस में कुल 13 लोगों पर आरोप तय हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने इन सभी आरोपियों पर आपराधिक साजिश, अपहरण, डकैती, दंगा, हत्या के प्रयास, गैर इरादतन हत्या और हत्या का केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: ED ऑफिस पहुंचे सुरेश रैना, बेटिंग ऐप मामले में हो रही है पूछताछ
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
14 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
2 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
3 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
5 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
7 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
8 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
9 days agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines