News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Suresh Raina In Enforcement Directorate Office: भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी सुरेश रैना की मुसीबत बढ़ गई हैं। बेटिंग ऐप के प्रमोशन के चलते अब पूर्व भारतीय स्टार बल्लेबाज बुरी तरह से फंस गए हैं। 12 अगस्त 2015 को ईडी ने रैना को समन भेजा है और आज वो प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश रैना से अब पूछताछ शुरू भी हो गई है। इस मामले के जोर पकड़ने से मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रैना के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पिछले कुछ महीनों से ही ईडी ने बैन किए गए बेटिंग वेबसाइट वाले ऐप के प्रमोशन करने के कारण सेलिब्रिटी को समन भेजना शुरू किया था। जिसमें पहले स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना हैं। रैना ने 1xbet बेटिंग ऐप का प्रमोशन किया था। जिसके कारण ही वो इस केस में शामिल हो गए हैं। भारत सरकार ने कुछ समय पहले 1xbet और Parimatch जैसे ऐप को बैन किया था। इस मामले के अलावा हवाला के जरिए पैसे भारत से बाहर भेजने के मामले की भी जांच चल रही है। जिससे जुड़े सवालों के जवाब भी सुरेश रैना को प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली के ऑफिस में देने पड़ सकते हैं।
#WATCH | Former Indian Cricketer Suresh Raina reaches ED office in Delhi to record his statement in 1xBet case following summons by the agency. pic.twitter.com/wJAw1gACt5
— ANI (@ANI) August 13, 2025
फिलहाल इस मामले में सुरेश रैना से पूछताछ हो रही हैं, लेकिन भविष्य में 2 भारतीय दिग्गज क्रिकेटर भी जांच की चपेट में आ सकते हैं। युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने भी बेटिंग ऐप को प्रमोट किया था। जिसके कारण ही इन दोनों खिलाड़ियों से भी जल्द पूछताछ हो सकती है। भारत में बैन किए ऐप को प्रमोट करने के मामले में सिनेमा जगत के भी कई बड़े नाम फंस चुके हैं। सुरेश रैना इससे पहले विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: इस केस में बुरे फंसे सुरेश रैना! ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, क्या है पूरा मामला?
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।