हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हाथ में बैसाखी और व्हीलचेयर पर नीरज चोपड़ा, वीडियो देख सहमे फैंस!

नीरज चोपड़ा इंजरी के कारण 2026 सीजन के बाकी सभी मैचों से बाहर हो गए हैं. फैंस को बड़ा झटका लगा है. एशियन गेम्स 2026 में भी गोल्ड की उम्मीदें खत्म हो गया है. नीरज का अब एक वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन
नीरज चोपड़ा का आया वीडियो (Photo: ANI)

Neeraj Chopra: कल भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई थी. भारत के जैवलिन थ्रोअर स्टार नीरज चोपड़ा चोट के कारण 2026 सीजन के बाकी सभी मैचों से बाहर हो गए हैं. वो एशियन गेम्स 2026 का हिस्सा भी नहीं बनने वाले हैं. उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. नीरज का एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने का सपना इस बार टूट गया. खैर अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो व्हीलचेयर पर बैठे हैं.

नीरज चोपड़ा का आया वीडियो

नीरज चोपड़ा ने हाल ही में कुछ टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन किया था. वो धीरे-धीरे अपने रंग में लौट रहे थे. कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. वो डायमंड लीग के फाइनल में भी पहुंच गए थे. अचानक उन्होंने एंकल लिगामेंट चोट के बारे में बताकर सभी का दिल तोड़ दिया. अब एशियन गेम्स में भारत की मेडल जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. नीरज को व्हीलचेयर और बैसाखी का इस्तेमाल करते देखा गया. इससे पता चलता है कि उनकी इंजरी काफी गंभीर है. नीरज खुद कह चुके हैं कि वो फिट होकर वापसी करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा के एशियन गेम्स 2026 से बाहर होने पर किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा? इस एथलीट का गोल्ड जीतना तय!

विज्ञापन

श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे को मिला फायदा

श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे मौजूदा समय में जैवलिन थ्रो में छाए हुए हैं. जुरिच डायमंड लीग में पथिरागे ने 92.07 मीटर का थ्रो फेंका था. पथिरागे को नीरज चोपड़ा से ही चुनौती मिल रही थी. डायमंड लीग के फाइनल में भी इन दोनों की टक्कर मानी जा रही थी. एशियन गेम्स में भी दोनों गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार थे. अब पथिरागे को टक्कर देने वाला कोई मजबूत खिलाड़ी नहीं है. नीरज के बाहर होने से उनका रास्ता कुछ हद तक साफ हो गया है. अब वो आसानी से गोल्ड ला सकते हैं.

नीरज चोपड़ा ने दिया था अपडेट

नीरज चोपड़ा ने अपनी इंजरी के बारे में सोशल मीडिया पर खुद बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा, “कड़ी मेहनत के बाद, मुझे आखिरकार लगा कि लुसाने में सीजन के बेस्ट थ्रो के साथ वो मोमेंटम मिल रहा है, जिसकी मुझे तलाश थी. दुर्भाग्य से इसके कुछ ही समय बाद ट्रेनिंग के दौरान मेरे एंकल में लिगामेंट टियर हो गया. अपने डॉक्टर और टीम से बात करने के बाद हमने तय किया है कि मैं 2026 सीजन के बाकी सभी मुकाबलों से बाहर रहूंगा.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए दिग्गज रोजर फेडरर, स्पीच के दौरान छलके आंसू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola