नीरज चोपड़ा के एशियन गेम्स 2026 से बाहर होने पर किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा? इस एथलीट का गोल्ड जीतना तय!

नीरज चोपड़ा इंजरी के कारण 2026 के अपने सभी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. एशियन गेम्स 2026 में उनका गोल्ड जीतने का सपना भी टूट गया है. उनकी इंजरी से अब एक फेमस एथलीट को काफी फायदा हुआ है. उनका रास्ता साफ हो गया है.

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा को इंजरी से लगा झटका (Photo: ANI)

Neeraj Chopra: कुछ घंटे पहले खेल प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर आई. भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दिल तोड़ देने वाला एक पोस्ट साझा किया. वो इंजरी के कारण 2026 सीजन के बाकी सभी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. आगामी एशियन गेम्स 2026 का भी वो हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. उनसे गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी लेकिन बड़ा झटका लगा है. खैर नीरज के एशियन गेम्स से बाहर होने पर एक एथलीट को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. अब गोल्ड के लिए उनका रास्ता एकदम क्लियर है.

विज्ञापन

किस एथलीट को हुआ फायदा?

जैवलिन थ्रो में पिछले कुछ समय से श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे का नाम खूब चर्चा में चल रहा है. लगातार वो रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. हाल ही में जुरिच डायमंड लीग में पथिरागे ने 92.07 मीटर का थ्रो फेंककर सभी को चौंका दिया था. उन्होंने खिताब पर कब्जा भी जमाया. इसके अलावा रोम डायमंड लीग में उन्होंने 92.67 मीटर का जबरदस्त थ्रो किया था. पिछले महीने कॉमनवेल्थ गेम्स में पथिरागे ने 89.75 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता था. नीरज ने 85.83 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.

विज्ञापन

पथिरागे को हर इवेंट में नीरज से ही अभी तक टक्कर मिली है. 4 और 5 सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग के फाइनल में भी इन दोनों एथलीट्स की टक्कर मानी जा रही थी. एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के सबसे मजबूत दावेदारों में नीरज और पथिरागे का नाम भी टॉप पर है. खैर अब मामला थोड़ा अलग हो गया है. नीरज इंजरी के कारण सभी टूर्नामेंट्स से बाहर हो गए हैं. पथिरागे का रास्ता साफ हो गया है. अब उन्हें टक्कर देने वाला कोई मजबूत खिलाड़ी नहीं है. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि एशियन गेम्स में पथिरागे का आसानी से गोल्ड जीतना लगभग तय है.

ये भी पढ़ें: भारत को लगा बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा चोट के कारण एशियन गेम्स से हुए बाहर

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने क्या कहा?

नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर चोट के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “कड़ी मेहनत के बाद, मुझे आखिरकार लगा कि लुसाने में सीजन के बेस्ट थ्रो के साथ वो मोमेंटम मिल रहा है, जिसकी मुझे तलाश थी. दुर्भाग्य से इसके कुछ ही समय बाद ट्रेनिंग के दौरान मेरे टखने (एंकल) में लिगामेंट टियर हो गया. अपने डॉक्टर और टीम से बात करने के बाद हमने तय किया है कि मैं 2026 सीजन के बाकी सभी मुकाबलों से बाहर रहूंगा.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ