टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए दिग्गज रोजर फेडरर, स्पीच के दौरान छलके आंसू

टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर को हॉल ऑफ फेम में शामिल कर दिया गया है. उनका करियर शानदार रहा. 2022 में उन्होंने टेनिस से रिटायरमेंट ले लिया था. फेडरर स्पीच के दौरान रो पड़े थे. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Roger Federer

रोजर फेडरर को मिला सबसे बड़ा सम्मान (Image: X/ATP Tour)

Roger Federer Inducted Into Tennis Hall Of Fame: रोजर फेडरर को टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल कर दिया गया है. न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड में एक समारोह आयोजित किया गया था. वहां पर टेनिस की बड़ी हस्तियों के बीच फेडरर को उनके करियर का सबसे बड़ा सम्मान दिया गया. सबसे बड़ी बात है कि स्पीच के दौरान फेडरर भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू आ गए थे. उन्होंने बहुत लंबी स्पीच दी. इस दौरान फेडरर ने फैंस, फैमिली और दोस्तों को याद किया. फेडरर ने खुद कहा कि हॉल ऑफ फेम में शामिल होना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है.

विज्ञापन

रोजर फेडरर का शानदार करियर

रोजर फेडरर ने 2022 में टेनिस से रिटायरमेंट ले लिया था. उनका करियर ऐतिहासिक रहा. फेडरर ने अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम और 103 एटीपी चैंपियनशिप जीती. फेडरर ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड भी बनाए. उन्होंने 2004 से 2008 तक लगातार 5 बार मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा. फेडरर लगातार 5 यूएस खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. फेडरर का 2021 में विंबलडन आखिरी ग्रैंड स्लैम था.

विज्ञापन

‘लाइफ का सबसे बड़ा सम्मान’

समारोह में रोजर फेडरर ने लंबी स्पीच भी दी. उन्होंने कहा, “ये मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. इसे हॉल ऑफ फेम कहा जाता है. फेम पाना कभी मेरा लक्ष्य नहीं था. मैं अपनी लाइफ उस काम को करते हुए बिताऊं जिससे मुझे बहुत प्यार है और जिन्हें इससे प्यार है उनके साथ रहूं. ये ही मेरा लक्ष्य है. टेनिस में इतना बड़ा मुकाम हासिल करने के अहसास को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं. मेरा सफर 13 साल की उम्र में बॉल बॉय बनने से शुरू हुआ था. मैं सभी बॉल किड को भी धन्यवाद कहना चाहता हूं. मैं भी कभी आपकी जगह पर था. अब खिलाड़ी के तौर पर मेरा वक्त खत्म हो गया है, लेकिन टेनिस हमेशा मेरे दिल में रहेगा.”

विज्ञापन

पांच हजार से ज्यादा पहने हेडबैंड

फेडरर ने अपनी स्पीच में कहा, “मेरे आंकड़े असल तस्वीर दिखाते हैं. 1998 में मैंने पहली बार ATP टूर में हिस्सा लिया था. तब से 2022 में रिटायर होने तक मैंने पांच हजार से ज्यादा हेडबैंड पहने. मैंने सात हजार से ज्यादा जोड़ी मोजे पहने थे. ये आंकड़ा मेरे ज्यादातर विरोधियों के मुकाबले दोगुनी थी क्योंकि मैं डबल मोजे पहनता था. इन चीजों को कभी मापा नहीं जाता है. ना ही इन्हें शब्दों में बयां किया जा सकता है. मेरे लिए टेनिस का शानदार सफर रहा है. मेरे लिए इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम पीछे मुड़कर देखने और आगे देखने का भी बढ़िया मौका देता है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ