Neeraj Chopra Medals: भारतीय एथलेटिक्स के पोस्टर बॉय नीरज चोपड़ा अपनी लगन और कड़ी मेहनत के बल पर ग्लोबल आइकॉन बन गए हैं. उन्होंने अपने जस्बे से वर्ल्ड स्तर पर डंका बजा दिया. पिछले एक दशक से वो जैवलिन में राज कर रहे हैं. दुनिया के अलग-अलग देशो में शानदार परफॉर्म कर उन्होंने मेडल अपने नाम किए हैं. ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका दबदबा देखने को मिला है. ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वो गोल्ड से चूक गए लेकिन उन्होंने भारतीय फैंस को खुश होने का मौका दिया. आइए आपको बताते हैं कि अभी तक नीरज वर्ल्ड स्तर पर कितने पदक हासिल कर चुके हैं.
नीरज चोपड़ा ने जीते हैं कुल 9 गोल्ड
नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं, जिसमें एक गोल्ड और एक सिल्वर है. वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी उन्होंने एक गोल्ड और सिल्वर प्राप्त किया है. डायमंड लीग में उन्हें एक गोल्ड और तीन सिल्वर मिल चुके हैं. इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में एक गोल्ड और सिल्वर उन्होंने जीता है. नीरज को एशियन गेम्स में बड़ी सफलता मिली है. वो दो गोल्ड जीत चुके हैं. एशियन चैंपियनशिप और साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया है. अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्हें गोल्ड मिल चुके हैं. वहीं अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप उन्होंने एक सिल्वर जीता है. नीरज की इन उपलब्धियों की वजह से ही उन्हें सबसे बेस्ट कहा जाता है.
ये भी पढ़ें: मोटापे के तानों से CWG 2026 सिल्वर मेडल तक…जानिए भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के संघर्ष की कहानी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड से चूके
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. हालांकि, वो गोल्ड से चूक गए. उन्होंने इंजरी से वापसी के बावजूद भारत को सिल्वर दिलाया. नीरज 85.83 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे श्रीलंका के रुमेश थारंगा पथिरागे ने गोल्ड अपने नाम किया. उन्होंने 89.75 मीटर का थ्रो किया. वहीं भारत के यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया. खैर नीरज से सभी फैंस आगे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे.
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा से मीराबाई चानू तक…भारत के लिए CWG 2026 में मेडल जीतने वाले सभी 23 एथलीट्स की लिस्ट
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines