नीरज चोपड़ा से मीराबाई चानू तक…भारत के लिए CWG 2026 में मेडल जीतने वाले सभी 23 एथलीट्स की लिस्ट

List All Indians Won Medal CWG: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है. कई मेडल भारतीय एथलीट्स ने अपने नाम किए हैं. आइए पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

WWE

Commonwealth Games 2026 (PIC Credit -X)

List All Indians Won Medal CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरे दिन ही झंडू कुमार ने मेडल जीतकर तगड़ी शुरुआत की थी. इसके कुछ दिन बाद मीराबाई चानू और शर्मिला धनकड़ ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा. नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूक गए लेकिन उन्होंने सिल्वर अपने नाम किया. इस बार वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है. एथलेटिक्स में भी मुकाबले बेहतर रहे हैं. आइए अभी तक मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

गोल्ड मेडल

  • मीराबाई चानू- लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा. उन्होंने 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में मेडल अपने नाम किया.
  • शर्मिला धनकड़- कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली भारत की पहली पैरा एथलीट बनीं. उन्होंने 9.81 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
  • दिलीप गावित- पैरा एथलीट दिलीप गावित ने मेंस 100 मीटर T47 रेस का फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
  • अस्मिता डे- वुमेंस के 48 किलो जूडो में अस्मिता ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. वो ये कारनामा करने वालेपहली भारतीय बनीं.
  • हर्ष सिंह- मेंस के 60 किलो जूडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के एथलीट को हराया.

ये भी पढ़ें: सब्जी बेची, खेतों में बहाया पसीना…कौन हैं लवप्रीत सिंह? जिन्होंने CWG 2026 में जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन

सिल्वर

  • ऋषिकांत सिंह- मेंस 60 किलो वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए सिल्वर जीता
    • ज्ञानेश्वरी यादव- वुमेंस 53 किलो वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल
    • वल्लुरी अजय बाबू- मेंस 79 किलो वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल
    • सर्वेश कुशारे- मेंस हाई जंप में मेडल अपने नाम किया
    • हरजिंदर कौर- वूमेंस 69 किलो वेटलिफ्टिंग में सिल्वर
    • गुलवीर सिंह- मेंस 10000 मी में सिल्वर. इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय.
    • मोहम्मद बासिल- मेंस 100 मीटर T47 में सिल्वर
    • मुरली श्रीशंकर- वूमेंस लॉन्ग जंप में सिल्वर
    • लवप्रीत सिंह- मेंस +110 किलो वेटलिफ्टिंग में सिल्वर
    • यामिनी मौर्या- वूमेंस -57 किलो जूडो में सिल्वर
    • नीरज चोपड़ा- मेंस जैवलिन थ्रो में सिल्वर
    • मुथुपांडी राजा- मेंस 65 किलो वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीता

    ब्रॉन्ज

    • झंडू कुमार- मेंस हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज
    • बिंदियारानी देवी- वुमेंस 58 किलो वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
    • शिल्पा के. शायला- वुमेंस शॉट पुट F57 पैरा-एथलेटिक्स में ब्रॉन्ज
    • सीमा कालीरामना- वुमेंस डिस्कस थ्रो एथलेटिक्स में हासिल किया ब्रॉन्ज
    • यश वीर सिंह- मेंस जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज
    • तेजस्विन शंकर- मेंस डेकॉथलॉन एथलेटिक्स में जीता ब्रॉन्ज

    ये भी पढ़ें: मोटापे के तानों से CWG 2026 सिल्वर मेडल तक…जानिए भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के संघर्ष की कहानी

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Pankaj Joshi

    Pankaj Joshi

    पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ