Payal Nag Coach Kuldeep Kumar Vedwan: भारतीय खेल के इतिहास में कई सुपरस्टार कोच रहे हैं. अब भारत को एक और गुरु द्रोणाचार्य मिल गए हैं. जिन्होंने भारत को एक नहीं बल्कि 2 वर्ल्ड चैंपियन दिए हैं. ये दोनों ही वर्ल्ड चैंपियन बिना हाथ के तीरंदाजी कर रही है. इनमें से एक पायल नाग के तो पैर भी नहीं हैं, लेकिन उसके बाद भी अब वो वर्ल्ड पैरा तीरंदाजी सीरीज 2026 की चैंपियन बन गई हैं. इन दोनों को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में उनके कोच कुलदीप कुमार वेधवान का बहुत ही अहम रोल रहा है.
जानिए कोच कुलदीप कुमार वेधवान की कहानी
पायल नाग और शीतल देवी के कोच कुलदीप कुमार वेधवान ने यूपी के छोटे गांव के किसान के घर पैदा हुए. जिसके बाद सिर्फ 5 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया. खेल में उनकी रुचि थी, जिसके बाद सिर्फ 16 साल की उम्र में ही उन्होंने भारतीय आर्मी ज्वाइन कर ली. जहां पर पहली बार उन्होंने तीरंदाजी की. कर्नल मोहन सिंह के अंडर में सीखते हुए उन्होंने तीरंदाजी में नेशनल लेवल पर गोल्ड जीत लिया.
हालांकि कुछ समय के बाद वो अपने गांव लौट गए और वहां पर वेधवान तीरंदाजी एकेडमी खोली. जहां पर उन्होंने लगभग 300 युवा खिलाड़ियों को तीरंदाजी सिखाई. जिसके बाद साल 2017 में उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ज्वाइन किया. जहां पर उन्होंने 3 वर्ल्ड चैंपियन दिए. राकेश कुमार, शीतल देवी और पायल नाग को यहीं पर उन्होंने ट्रेनिंग दी.
ये भी पढ़ें: कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? टैटू वाली वायरल तस्वीर से जुड़ गया नाम!
कोच ने बदल दी पायल नाग की जिंदगी
बचपन में पायल नाग ने हाथ और पैर दोनों खो दिए थे. हालांकि उसके बाद भी वो हिम्मत नहीं हारी. मुंह से वो पेंटिंग करती थी. जिसको देखकर ही कुलदीप कुमार ने उनका टैलेंट पहचान लिया और अपनी एकेडमी में लेकर आए. जिसके बाद आज पायल नाग वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. इससे पहले कुलदीप कुमार ने शीतल देवी को वर्ल्ड लेवल पर चैंपियन बनाया था. भविष्य में वो पायल और शीतल जैसी और सुपरस्टार खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं. जिसके कारण ही अब फैंस उनके बारे में जानना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच कामाख्या माता के दर्शन करने पहुंचे रोहित शर्मा, तिलक वर्मा भी आए नजर
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
23 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines