Hockey World Cup 2026: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 15 अगस्त से शुरू हुआ था. भारतीय मेंस हॉकी टीम की शुरुआत अच्छी रही. टीम ने पहले मुकाबले में वेल्स को हराया. दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. अब भारत के सामने पाकिस्तान की टक्कर है. ये मुकाबला 19 अगस्त यानी आज खेला जाएगा. भारत-पाक के मुकाबले को लेकर रोमांच हमेशा चरम पर रहता है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जीत जरूरी है. हारने पर अगले राउंड में पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि भारतीय टीम कैसे अगले राउंड में पहुंच सकती है.
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का खराब प्रदर्शन
भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया. इंग्लैंड से 2-4 से हारने के बाद अब भारतीय हॉकी टीम 3 अंकों के साथ पूल डी में दूसरे नंबर पर है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन देखने को मिला था. पहले हाफ में टीम 2-1 से आगे से लेकिन दूसरे हाफ में पिछड़ गई. एक बार फिर डिफेंसिव गलतियों से टीम इंडिया को तीसरे और चौथ क्वार्टर में गोल खाने पड़े. इंग्लैंड ने बेहतरीन खेल दिखाया था. इंग्लैंड अब छह अंकों के साथ टॉप पर है. पाकिस्तान तीसरे और वेल्स चौथे नंबर पर है. हर पूल से टॉप की दो टीमें ही अगले राउंड में जगह बनाएंगी.
ये भी पढ़ें: गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने पहले भारतीय क्रिकेटर
पाकिस्तान के खिलाफ जीत है जरूरी
भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो का मैच है. भारतीय टीम जीत हासिल करती है तो फिर छह अंक हो जाएंगे. भारत को फिर इंग्लैंड और वेल्स के मैच पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. टीम दूसरे राउंड में आराम से क्वालिफाई कर जाएगी. अगर भारत और पाकिस्तान का मैच ड्रॉ रहता है तो फिर गड़बड़ हो जाएगी. ड्रॉ के बाद भारत के चार अंक हो जाएंगे. वहां पर फिर भारत को इंग्लैंड और वेल्स के मैच के निर्णय पर निर्भर रहना पड़ेगा. इस स्थिति में अगर इंग्लैंड की टीम वेल्स को हरा देती है या फिर मैच ड्रॉ होता है तो भारत अगले राउंड में चला जाएगा.
हारने पर टूट जाएगा सपना
अगर वेल्स ने गलती से इंग्लैंड को हरा दिया तो भारत और वेल्स के अंक बराबर हो जाएंगे. इसके बाद फैसला गोल के अंतर से होगा. अगर पाकिस्तान से भारत हार जाता है तो फिर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट जाएगा. भारत सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. पाकिस्तान जीत के साथ अगले राउंड में प्रवेश कर जाएगा. कुल मिलाकर देखा जाए तो मुकाबले में भारत को किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी है.
ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2026: 19 अगस्त को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, नोट कर लीजिए समय
संबंधित खबरें
French Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
1 day agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
2 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
3 days agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
4 days agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
4 days agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 days agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
5 days agoAsian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
5 days agoआयुष वर्मा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रवीण कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड
6 days agoविमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines