Hockey World Cup 2026: 19 अगस्त को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, नोट कर लीजिए समय

IND vs PAK Hockey World Cup: 2026 के FIH हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. 19 अगस्त को यह मैच खेला जाएगा. आइए इस मैच से जुड़ी छोटी-बड़ी हर डिटेल पर नजर डालते हैं.

IND vs PAK

19 अगस्त को होगा IND vs PAK मैच (Image: AI Generated)

IND vs PAK Hockey World Cup: 2026 के FIH हॉकी वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला अब करीब है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेल जगत में राइवलरी से हर कोई परिचित है. मैदान क्रिकेट का हो या हॉकी का, हर जगह हाई-वॉल्टेज एक्शन देखने को मिलता है. अब भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार मैच होने जा रहा है. 19 अगस्त यानी कल यह महामुकाबला खेला जाएगा. आइए इस मैच से जुड़ी हर डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा IND vs PAK मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज मैच नीदरलैंड में खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड कर रहे हैं. भारत और पाकिस्तान पूल डी का हिस्सा हैं. 2010 के बाद पहली बार दोनों टीमें वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी. नीदरलैंड के एम्स्टलवीन में स्थित वैगनर स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.

विज्ञापन

कब शुरू होगा मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 19 अगस्त यानी कल होगा. यह मैच नीदरलैंड के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा. भारत में इस मैच को शाम 6:30 बजे लाइव देखा जा सकता है. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण होगा. इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर भी इस मैच को लाइव देखा जा सकता है.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: सूरज करकेरा, मोहित एचएस, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय, यशदीप सिवाच, सुमित, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, राजिंदर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा.

पाकिस्तान का स्क्वाड: वकार, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफयान खान, मोइन शकील, अब्दुल वहीद अशरफ राणा, अब्दुल हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, आदिल लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद शकील बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू बकर महमूद, अली रजा, अब्दुल मनान और मुहम्मद अम्माद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ