गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने पहले भारतीय क्रिकेटर

भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत ने 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने इसके जरिए उन्होंने एक बडा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आइए आपको उनकी इस उपलब्धि के बारे में बताते हैं.

PANT

ऋषभ पंत का कमाल (Photo: AI)

Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच चल रहा गॉल टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए छह विकेट चटकाने हैं. वहीं श्रीलंका जीत से अभी 288 रन दूर है. भारतीय टीम की जीत लगभग पक्की लग रही है. खैर टेस्ट मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत ने भारत की दूसरी पारी में ताबड़तोड़ 66 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 193 के स्कोर तक पहुंच पाई. पंत ने एक बड़ी कीर्तिमान बना दिया है. वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. पंत ने टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास

ऋषभ पंत ने पहली पारी में 39 और दूसरी पारी में 66 रन बनाए. इसी के चलते वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पंत अब WTC में 2885 रन बना चुके हैं. दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं, जिनके नाम 2867 रन हैं. वहीं तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 2716 रन बनाए हैं. पंत और गिल के बीच अब आगे बढ़ने की होड़ है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: क्या 5वें दिन गॉल टेस्ट में भारत को जीत से रोकेगी बारिश? जानिए मौसम का हाल

तीन हजार क्लब में शामिल होने का मौका

गॉल टेस्ट मैच में शुभमन गिल फॉर्म में दिखाई नहीं दिए. दोनों पारियों में वो फेल रहे. ऋषभ पंत ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया. पंत दूसरे टेस्ट में भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकत हैं. वो एक बड़ी इनिंग के साथ तीन हजार क्लब में शामिल हो सकते हैं. वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीन हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज सकते हैं.

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में लगाए 100 सिक्स

ऋषभ पंत ने चौथे दिन एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने अपनी 66 रनों की पारी में 2 सिक्स लगाकर इतिहास रच दिया. वो अब टेस्ट क्रिकेट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर पाया है. भारत की तरफ से उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा 91 सिक्स लगा चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ