FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: फुटबॉल फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई, जिसमें सॉकर, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त संगम देखने को मिला. टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार, वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से तीन देश- अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको – कर रहे हैं.
स्टेडियम में जबरदस्त सेलिब्रेशन
मेन ओपनिंग सेरेमनी मैक्सिको सिटी के मशहूर एस्टाडियो एज्टेका (Estadio Azteca) में हुई, जो मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट के पहले मैच से ठीक पहले आयोजित की गई. इस इवेंट में शकीरा और नाइजीरियन सिंगर बर्ना बॉय जैसे ग्लोबल म्यूजिक स्टार्स मेन अट्रैक्शन रहे, साथ ही कई नामी इंटरनेशनल आर्टिस्ट ने भी परफॉर्म किया.
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 में किस फुटबॉल लीग के सबसे ज्यादा प्लेयर मौजूद? देखें टॉप-10 लिस्ट
शकीरा ने रचा इतिहास
शकीरा और बर्ना बॉय ने टूर्नामेंट का ऑफिशियल सॉन्ग ‘डाई डाई’ के साथ लाइव परफॉर्मेंस दी. ये शकीरा का चौथा फीफ वर्ल्ड कप परफॉर्मेंस है. 2010 में साउथ अफ्रीका के बाद ओपनिंग सेरेमनी में ये उनकी पहली परफॉर्मेंस है; उन्होंने 2014 में रियो में क्लोजिंग सेरेमनी में भी परफॉर्म किया था. आर्टिस्ट की पूरी लिस्ट में एलेजांद्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अज़ुलेस, मान और टायला भी शामिल रहे.
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 के आगे कुछ भी नहीं है IPL और क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
जश्न में डूबे फैंस
दुनियाभर के फुटबॉल फैंस ने शानदार कल्चरल परफॉर्मेंस, लाइव म्यूजिक, बेहतरीन विजुअल्स और जोश भरे माहौल को एक्सपीरिएंस किया. इसके साथ ही सॉकर की दुनिया अब तक के सबसे बड़े फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए यूनाइट हुई.
यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: 48 टीमों के बीच 39 दिन तक चलेगा फुटबॉल का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल, ग्रुप और फॉर्मेट की पूरी डिटेल्स
फ्लैग मार्च
मैक्सिको सीटी के इस फेमस स्टेडिय में मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच ओपनिंग मैच से ठीक पहले फ्लैग मार्च हुआ. जिसमें फीफा वर्ल्ड कप के सभी 48 देशों के झंडे के साथ वॉलंटियर्स कदमताल करते हुए नजर आए. गौरतलब है कि मौजूदा एडिशन में 16 टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है.
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
7 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines