Curacao vs Germany: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी और करासाओ के बीच मुकाबला खेला गया. दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले से अपने सफर की शुरुआत की. जहां पर पहली बार फीफा वर्ल्ड कप खेल रही करासाओ की टीम मुकाबला 7-1 से बुरी तरह से हार गई. अब तक टूर्नामेंट में ये सबसे बड़ी जीत नजर आ रही है. इस मुकाबले में जीत के साथ ही जर्मनी की टीम अपने ग्रुप स्टेज में टॉप पर पहुंच गई है. इस मुकाबले में करासाओ की टीम कभी भी मैच में नहीं नजर आई.
जर्मनी को मिली शानदार शुरुआत
मैच शुरू होते ही जर्मनी की टीम ने 7वें मिनट पर गोल कर दिया. इस वर्ल्ड कप में ये अब तक ये सबसे तेज गोल है. पहला गोल फेलिक्स नमेचा ने किया था. इस मुकाबले में हालांकि करासाओ की टीम ने जल्द ही बराबरी की. लिवानो कोमेनेन्सिया ने गोल करके अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया. जिसके बाद जर्मनी ने अपना अटैक और भी तेज कर दिया. कप्तान लिएंड्रो बाकुना का पहला शॉट तो ब्लॉक हो गया, लेकिन रिबाउंड होकर बॉल लिवानो कोमेनेंसिया के पास पहुंची. उनके शॉट ने डिफ्लेक्शन लेते हुए मैनुअल नेउर को चमका दिया और गोल हो गया. हाफ टाइम से पहले जर्मनी की टीम ने एक और गोल कर दिया. जिसके कारण ही हॉफ टाइम तक 3-1 की बढ़त जर्मनी को मिल गई.
ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 क्वालीफाई करने पर बैंकनोट पर छपी थी इस फुटबॉलर की तस्वीर, यादगार बन गया वो लम्हा
दूसरे हाफ में कहीं नजर नहीं आई करासाओ
दूसरा हाफ शुरू होने के 69वें सेकंड में ही जर्मनी ने मैच का चौथा गोल कर दिया. जर्मनी ने मैच का 5वां गोल 68वें मिनट में किया. इसके 10 मिनट से बाद ही छठा गोल जर्मनी ने कर दिया. हालांकि मैच का अंतिम गोल 87वें मिनट में आया. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद शीर्ष स्थान पर जर्मनी नजर आ रही है. वहीं इस हार के बाद अब करासाओ टीम के लिए आगे का सफर भी बहुत ही मुश्किल हो गया है. वहीं जर्मनी की टीम के लिए आगे का सफर बहुत ही आसान हो गया है.
ये भी पढ़ें: 41 साल के रोनाल्डो नहीं, ये हैं FIFA World Cup 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines