FIFA World Cup 2026 क्वालीफाई करने पर बैंकनोट पर छपी थी इस फुटबॉलर की तस्वीर, यादगार बन गया वो लम्हा

Scott McTominay In Banknote: बैंक ऑफ स्कॉटलैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड के क्वालिफाई करने की खुशी में एक खास लिमिटेड-एडिशन 20 पाउंड का नोट जारी किया था. इस नोट पर स्कॉट मैकटोमिने के डेनमार्क के खिलाफ यादगार ओवरहेड-किक गोल से इंस्पायर्ड आर्टवर्क है; इस गोल ने फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर स्कॉटलैंड की वापसी में अहम भूमिका निभाई थी.

IMAGE.jpg_90cc8b
1 / 6

FIFA World Cup 2026:फीफा वर्ल्ड कप के लिए किसी भी टीम के लिए क्वालीफाई करना गर्व की बात होती है, लेकिन जिस तरह स्कॉटलैंड ने इस लम्हे को सेलिब्रेट किया है, वो काफी कम देखने को मिलता है. (Photo-Instagram/@bankofscotland)

विज्ञापन

लिमिटेड एडिशन नोट

लिमिटेड एडिशन नोट 2 / 6

इस यादगार डिजाइन में क्लासिक नोट की खूबियों के साथ-साथ हैम्पडेन पार्क में स्कॉट मैकटोमिने के शानदार खेल से जुड़ी तस्वीरें भी शामिल हैं. ऐसे सिर्फ 100 नोट ही बनाए गए हैं, जिससे ये बहुत खास और कलेक्ट करने लायक चीज बन गए हैं. कुल नोटों में से आधे नोट एडिनबर्ग और ग्लासगो में नीलामी, प्राइज ड्रॉ और फैंस के लिए आयोजित कार्यक्रमों के जरिए बांटे गए. (Photo-Instagram/@bankofscotland)

विज्ञापन

यादगार बन गया मोमेंट

यादगार बन गया मोमेंट3 / 6

स्कॉटलैंड ने नवंबर 2025 में डेनमार्क को 4-2 से रोमांचक तरीके से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की की थी. स्कॉट मैकटोमिने ने एक शानदार कलाबाजी भरे शॉट से गोल की शुरुआत की, जो जल्द ही क्वालिफाइंग कैंपेन के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया. (Photo-Instagram/@bankofscotland)

पूरा हुआ ख्वाब

पूरा हुआ ख्वाब4 / 6

इस मिडफील्डर ने कहा था, 'वर्ल्ड फुटबॉल के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म तक पहुंचना हर खिलाड़ी का सपना होता है, और मुझे पता है कि हमारे फैंस के लिए इसकी बहुत अहमियत है. ऐसे पल टीम को फॉलो करने वाले हर शख्स के होते हैं, इसलिए स्कॉटिश नोट पर अपना गोल देखकर बहुत खास महसूस हो रहा है.' (Photo-Instagram/@scottmctominay)

विज्ञापन

नीलामी की रकम डोनेट

नीलामी की रकम डोनेट5 / 6

ऐसा कहा गया था कि इस बैंकनोट की नीलामी और प्राइज ड्रॉ से मिलने वाली रकम का फायदा 'क्राइसिस स्कॉटलैंड' को मिलेगा, जो बेघर लोगों की मदद करने वाली संस्था है. फैंस खास पॉप-अप जगहों पर जाकर वॉल्ट खोलने की कोशिश भी कर सकते हैं और इन रेयर नोटों में से एक जीतने का मौका पा सकते हैं. (Photo-Instagram/@bankofscotland)

पहले मैच में स्कॉटलैंड की जीत

पहले मैच में स्कॉटलैंड की जीत6 / 6

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में रखा गया है, उन्होंने अपना पहला मैच हैटी के खिलाफ फॉक्सबोरो के बॉस्टन स्टेडियम में 13 जून (भारतीय समयनुसार 14 जून) को खेला जिसमें स्कॉटिश टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की. जॉन मैकगिन ने 28वें मिनट में इकलौता गोल दागा. बैंकनोट पर फीचर होने वाले फुटबॉलर स्कॉट मैकटोमिने भी इस मैच का हिस्सा बने. अब ग्रुप स्टेड में उनका मुकाबला मोरक्को और ब्राजील से होगा. (AI Image)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन