PM Modi: भारत के लिए ग्लासगो में हुआ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शानदार रहा. एथलीट्स ने इस बार जोरदार प्रदर्शन किया. भारत ने कुल 39 पदक जीतकर अपना अभियान खत्म किया था. हाल ही पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर सभी मेडल विजेताओं से मुलाकात की. मोदी ने सभी को खास संदेश भी दिया और पर्सनली बात की. गोल्ड जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो में एक होटल में भारत के गलत नक्शे पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने अपना गुस्सा दिखाया. इस पर मोदी ने भी लवलीना से सवाल पूछा.
लवलीना बोरगोहेन ने हंसकर दिया जवाब
लवलीना बोरगोहेन से नरेंद्र मोदी ने कहा, “क्या हुआ वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थीं?” मोदी की इस बार पर लवलीना को हंसी आ गई. उन्होंने हंसते हुए जवाब देकर कहा, “ये खुशी का मौका था. हम जश्न मना रहे थे और मुझे बिगड़ा भारत का नक्शा देखना पसंद नहीं आया. मैंने उन्हें प्यार से बताया और उन्होंने फिर बदलाव भी किया.”
ये भी पढ़ें: ‘हर बूंद में छिपा था गोल्ड’, CWG 2026 में मीराबाई चानू के आंसूओं पर बोले पीएम मोदी
नरेंद्र मोदी ने की तारीफ
नरेंद्र मोदी ने लवलीना बोरगोहेन के इस कदम की सराहना की. मोदी ने कहा कि ये एक सोच-समझकर किया गया था. उन्होंने कहा, “जब आप जश्न मना रहे थे और गेम्स खत्म हो गए थे. उस समय मैप की अहमियत को पहचान पाना. मैं सच कह सकता हूं कि वो वीडियो कोई आम बात नहीं थी. इसे लोग बहुत लंबे समय तक याद रखेंगे.” पीएम ने इस मुलाकात का वीडियो एक्स पर शेयर किया. उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी सहित तमाल खिलाड़ियों से मुलाकात की.
नरेंद्र मोदी ने जीता दिल
नरेंद्र मोदी ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को लेकर भी खास बयान दिया. मीराबाई जब गोल्ड जीतने के बाद पोडियम पर गईं तो उनकी आंखों से आंसू आने लग गए थे. मोदी ने इस पर कहा, “इतने आंसू टपक रहे थे कि मुझे लगता है कि हर आंसू की बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा हो.” पीएम की इस बात ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया. मीराबाई ने इसके बाद पीएम मोदी को पिछले चार साल की चुनौतियों के बारे में भी बयान दिया.
ये भी पढ़ें: CWG विजेताओं संग पीएम मोदी का खास अंदाज, वीडियो शेयर कर बोले- ‘जो खेलेगा वो खिलेगा
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
1 day agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
5 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
7 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
7 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
8 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
10 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines