---विज्ञापन---

खेल angle-right

CWG विजेताओं संग पीएम मोदी का खास अंदाज, वीडियो शेयर कर बोले- ‘जो खेलेगा वो खिलेगा

CWG 2026: भारत के स्टार खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था और देश का मान बढ़ाया था. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खिलाड़ियों से मुलाकात की है और वीडियो भी साझा किया है. पीएम मोदी ने इन खिलाड़ियों की खूब तारीफ की.

---विज्ञापन---

PM Modi: ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन किया गया था, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत के लिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते. अब 9 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन खिलाड़ियों से मिले हैं. पीएम मोदी ने काफी देर तक इन खिलाड़ियों से बातचीत की और बाद में एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह भारत के स्टार खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं.

पीएम मोदी का खास मैसेज

भारतीय खिलाड़ियों से मिलने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भारतीय खिलाड़ियों के साथ नजर आए. उन्होंने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा. Always Cheer4Bharat. 9 अगस्त को नई दिल्ली में अपने आवास पर उन्होंने इन भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी. वीडियो में गोल्ड मेडिलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी समेत तमाम खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. भारत ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 39 मेडल जीते हैं. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.

---विज्ञापन---

कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडिलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने कहा कि आज आज हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ के गोल्ड मेडिलिस्ट से मुलाकात की. हमें इनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. सर बहुत ही Humble हैं.

भारत का शानदार प्रदर्शन

इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत मेडल टेली में चौथे नंबर पर रहा. भारत ने मुक्केबाजी में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मिडेल जीते थे. इस तरह भारत ने मुक्केबाजी में कुल 10 मेडल अपने नाम किए. इसके अलावा नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि वेटलिफ्टिंग के 48 किलोग्राम कैटेगरी में मीराबाई चानू ने भी भारत के लिए गोल्ड जीता था. इसके अलावा प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने बॉक्सिंग में मेडल जीता था.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 09, 2026 07:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola