Commonwealth Games Day 11, India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन रविवार (2 अगस्त) को हो जाएगा. भारतीय दल को अभी तक तगड़ी सफलता मिली है. कुल 39 पदक आ चुके हैं. 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ भारत अंकतालिका में चौथे नंबर पर है. भारत से ऊपर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा है. अंतिम दिन भी भारतीय एथलीट्स कुछ गेम्स में अपना जलवा बिखेरेंगे.
टीम इंडिया के पास इस बार मेडल का आंकड़ा 40 के पार पहुंचाने का सुनहरा अवसर है. इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग में जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी की वाहवाही लूटी है. मीराबाई चानू ने सबसे पहले वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता था. उनसे पहले झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अभियान की शुरुआत की थी. नीरज कुमार ने भी जैवलिन थ्रो में सिल्वर जीता है. भारत के लिए सबसे अच्छा 10वां दिन रहा. वहां पर बॉक्सिंग शानदार खेल दिखाते हुए टीम इंडिया ने 10 पदक अपने नाम किए. आइए 11वें दिन के भारतीय टीम के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.
ये भी पढ़ें: CWG 2026 में भारत का जलवा! गोल्ड-सिल्वर की बारिश, देखें सभी 39 विजेताओं की पूरी लिस्ट
जूडो
- दोपहर 2.30 बजे – वुमेंस का -78kg, राउंड ऑफ 16: इशरूप नारंग बनाम निकोल वुड (स्कॉटलैंड)
- दोपहर 2.30 बजे- मेंस का -100kg, राउंड ऑफ 16: अवतार सिंह बनाम एरिस्टोस माइकल (साइप्रस)
- दोपहर 2.30 बजे- मेंस का +100kg, राउंड ऑफ 16: यश घांगस बनाम जोशुआ व्हाइटहाउस (वेल्स)
- शाम 7.30- वुमेंस का -78kg, मेडल राउंड: इशरूप नारंग (अगर क्वालिफिकेशन किया)
- शाम 7.30 बजे- मेंस का -100kg, मेडल राउंड: अवतार सिंह (अगर क्वालिफिकेशन किया)
- शाम 7.30 बजे- मेंस का +100kg, मेडल राउंड: यश घांगस (अगर क्वालिफिकेशन किया)
ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग
- दोपहर 2.09 बजे- मेंस की 40km पॉइंट्स रेस क्वालिफाइंग राउंड: हर्षवीर सिंह सेखों (हीट 1), दिनेश कुमार (हीट 2)
- दोपहर 3.51 बजे- मेंस की 1000m टाइम ट्रायल फाइनल: रोनाल्डो सिंह लैतोंजम
- रात 8.40 बजे- वुमेंस की C4-C5 1000m टाइम ट्रायल फाइनल: लिशा दास
- रात 9.09 बजे- मेंस की 40km पॉइंट्स रेस फाइनल: हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार (अगर क्वालिफाई किया)
ये भी पढ़ें: CWG 2026 में पाकिस्तान की डूबी नैया, अंकतालिका में हालत देख उड़ जाएंगे होश!
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
7 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines