CWG 2026 में पाकिस्तान की डूबी नैया, अंकतालिका में हालत देख उड़ जाएंगे होश!

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल ने अपने कमाल के प्रदर्शन से सभी की वाहवाही लूटी है. वहीं हर बार की तरह पाकिस्तान का बुरा हाल ग्लासगो में देखने को मिला है. पाक दल ने सिर्फ एक मेडल अपने नाम किया है.

CWG 2026

Commonwealth Games 2026 (PIC Credit- ANI)

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 समाप्त होने वाला है. ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और कनाडा जैसे बड़ देशों ने इस बार अपने एक्शन से सभी को प्रभावित किया. भारतीय दल ने तो सभी का दिल जीत लिया. खासतौर पर 10वें दिन बॉक्सिंग में गोल्ड और सिल्वर की खूब बारिश हुई. भारत अब अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गया है. ये कहीं ना कहीं सभी के लिए गर्व की बात है. वहीं पाकिस्तान का एक बार फिर शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला है. ग्लासगो में तो नैया पूरी तरह डूब गई है.

विज्ञापन

अंकतालिका में पाकिस्तान का बुरा हाल

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए पाकिस्ता ने 36 सदस्यों वाली टीम भेजी थी. इसमें जैवलिन थ्रो के स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम मुख्य आकर्षण थे. पूरी टीम में 21 एथलीट शामिल थे, जो छह गेम्स में हिस्सा ले रहे थे. ग्लासगो में पाकिस्तानी दल पूरी तरह फिसड्डी साबित हुआ. नदीम का तो जैवलिन थ्रो में फ्लॉप शो देखने को मिला. पाकिस्तान ने पूरी प्रतियोगिता में सिर्फ एक ही मेडल जीता. बाक्सिंग में वुमेंस 60 किलो प्रतियोगिता में फातिमा जहरा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. उनके अलावा सभी एथलीट्स के हाथ निराशा लगी. अंकतालिका में भारत 34वें नंबर पर है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि खिलाड़ियों ने कितना बेकार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

भारतीय एथलीट्स ने मचाया गदर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल ने इस बार खूब गदर मचाया है. भारत अभी तक 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल जीत चका है. 10वें दिन भारत ने 10 मेडल अपने नाम किए. इस वजह से भारत अब अंकतालिका में चौथे नंबर पर आ गया है. भारत के लिए गोल्ड मेडल का खाता मीराबाई चानू ने खोला था. वो 46 किग्रा वेटलिफ्टिंग में नंबर-1 पर रहीं. वहीं झंडू कुमार ने सबसे पहले ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अभियान की शुरुआत की थी. भारतीय जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने इस बार सिल्वर जीता. वो गोल्ड से चूक गए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक, जानिए नीरज चोपड़ा ने अब तक कितने मेडल जीते हैं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ