हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Commonwealth Games Day 3: भारतीय एथलीट मुक्केबाजी और तैराकी में लाएंगे मेडल! देखें आज का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का दूसरा दिन भारत के लिए बढ़िया रहा. झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बड़ी सफलता अर्जित की. आइए आपको बताते हैं कि तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी किन मुकाबलों में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 (PIC Credit -X)

Commonwealth Games Day 3: ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. इस टूर्नामेंट का दूसरा दिन भारत के लिए बढ़िया रहा. पैरा एथलीट झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैवीवेट 72 किलो स्पर्धा में 130.9 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. झंडू ने भारतीय फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया. खैर अब सभी की नजरें तीसरे दिन पर होंगी, जहां भारतीय एथलीट अपना दिखाने वाले हैं. आइए आपको तीसरे दिन के पूरे शेड्यूल के बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स और मुक्केबाजी में दिखेगा दम

कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स और मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे. आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में वुमेंस टीम का फाइनल और पर्सनल क्वालिफिकेशन (सबडीविजन-1) होगा. इसमें प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले और प्रतिष्ठा सामंत हिस्सा लेंगी. भारत को मुक्केबाजी में भी मेडल की उम्मीद है. मेंस 60 किलो, राउंड ऑफ-32 में सचिन सिवाच का मुकाबला कनाडा के केओमा अल-अहमदीह से होगा. ये मुकाबला बहुत ही कड़ा होने वाला है.

ये भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026 में खुला भारत का खाता, झंडू कुमार ने दिलाया पहला मेडल

विज्ञापन

लॉन बॉल्स, तैराकी और पैरा तैराकी

लॉन बॉल्स और पैरा लॉन बॉल्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अभी तक बढ़िया प्रदर्शन किया है. तीसरे दिन वुमेंस डबल, सेक्शन-B में रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह का मैच टोंगा की पेरिस बेकर और मिलिका नाथन से होगा. वहीं मेंस सिंगल, सेक्शन-D में पुतुल सोनोवाल का मैच मलेशिया के इज्जत जुल्केपल से होने वाला है.

तैराकी और पैरा तैराकी का अभियान भी आगे बढ़ेगा. मेंस 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में धक्षन शशिकुमार (हीट-3) और आर्यन नेहरा (हीट-4) हिस्सा लेंगे. धक्षन और आर्यन को फाइनल में हीट्स से क्वालिफाई करने पर जगह मिलेगी. इसके बाद दोनों से मेडल की उम्मीद की जा सकती है. भारतीय टीम बास्केटबॉल में भी हिस्सा लेगी. 3×3 व्हीलचेयर वुमेंस पूल-B में भारत (लक्ष्मी रायन्नावर, रितु इरेंगबम, रीना गुप्ता, मीनाक्षी जाधव) का मुकाबला वेल्स के साथ होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026 से पहले भारत पर डोपिंग की मार, इस युवा खिलाड़ी का सफर हुआ खत्म

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola