Commonwealth Games 2026 से पहले भारत पर डोपिंग की मार, इस युवा खिलाड़ी का सफर हुआ खत्म
Commonwealth Games 2026 की शुरुआत से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. एक खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से टूर्नांमेंट से बाहर हो गया है. इसी के साथ उनका मेडल जीतने का सपना टूट गया है.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Jul 23, 2026 14:02
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Jul 23, 2026 14:02
Share :
Commonwealth Games 2026 (PIC Credit -X)
---विज्ञापन---
Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. भारतीय दल एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद लेकर उतरेगा. भारत के 125 एथलीट्स अलग-अलग खेल में कम्पीट करेंगे. खैर कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. एक खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हो गया है. उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर होना पड़ा है. इसका असर कहीं ना कहीं अन्य खिलाड़ियों पर भी पड़ सकता है. आइए आपको बताते हैं कि किस खिलाड़ी की कॉमनवेल्थ गेम्स से छुट्टी हो गई है.
कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारत को तगड़ा नुकसान
अरुण कुमार ने अभी तक जूडो में भारत का परचम कई देशों में लहराया है. कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उनसे फैंस को बहुत उम्मीदें थीं. हालांकि, डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से वो बाहर हो गए हैं. आपको बता दें उन्हें मेंस 73 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेना था. इस खबर को जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कंफर्म किया है.
अरुण ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में अभी तक कई प्रतियोगिताओं में जबरदस्त प्रदर्शन कर खूब नाम कमाया है. 2026 में भी अरुण ने अभी तक खूब कमाल दिखाया. उन्होंने ताशकंद ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लिया और वो 7वें नंबर पर रहे थे. उनकी इस सफलता के बाद ही उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह मिली. उम्मीद की जा रही थी कि वो मेडल लेकर भारत वापस आएंगे लेकिन डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से उनका सपना टूट गया है.
अरुण कुमार 2023 से अपने धमाकेदार प्रदर्शन से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने सबसे पहले मकाऊ जूनियर एशियन कप में 73 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड जीता था. तब उनकी खूब वाहवाही हुई थी. कई दिग्गजों ने कह दिया था कि अब जूडो में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला तगड़ा खिलाड़ी मिल चुका है. 2025 में अरुण ने ताइपे एशियन ओपन में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद हॉन्ग कॉन्ग एशियन ओपन में अरुण ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. खैर अरुण का कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ना लेना बहुत बड़ा झटका है. इससे उनका मनोबल जरूर गिरा होगा.

🚨 Doping setback for India 🚨
Judoka Arun Kumar (73kg) who was selected for Commonwealth Games has tested positive for a banned substance and will not travel to Glasgow.
JFI President Mukesh Kumar confirmed the development.