Asian Games 2026: एशियन गेम्स से पहले भारत को तगड़ा झटका लगा था. स्टार जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे. इसके बाद सभी के दिमाग में एक ही सवाल था कि नीरज के बिना एशियन गेम्स में क्या होगा. हालांकि फैंस को अब निराश होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. भारत ने इस इवेंट में दो मेडल अपने नाम किए हैं. यशवीर सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया और रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इन दोनों ने भारत का नाम रोशन किया है. एक तरह से कहा जाए तो जैवलीन थ्रो में इंडिया को दो नए सितारे मिल गए हैं.
यशवीर सिंह और रोहित यादव ने दिखाया दम
यशवीर सिंह ने पछले कुछ महीनों में बढ़िया प्रदर्शन किया है. उनसे एशियन गेम्स में मेडल की उम्मीद की जा रही थी. उन्होंने इस बार फाइनल में अपना बेस्ट थ्रो फेंककर इतिहास रच दिया. उन्होंने 85.72 मीटर का थ्रो किया. इस तरह उन्होंने सिल्वर पर कब्जा जमाया. उन्होंने अपने छठे प्रयास में 85.72 मीटर का थ्रो कर बड़ी उपलब्धि हासिल की.
रोहित यादव ने एशियन गेम्स में अपनी तगड़ी परफॉर्मेंस दी. उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 84.35 मीटर का थ्रो कियाा. उन्होंने इस थ्रो के जरिए ब्रॉन्ज पक्का कर लिया था. पाकिस्तान के अरशद नदीम के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी थीं. नदीम इस बार कुछ खास नहीं कर पाए. वो इवेंट में चौथे नंबर पर रहे. उनका खराब प्रदर्शन जारी है. उनका बेस्ट थ्रो 80.29 मीटर का रहा.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह और पारुल चौधरी ने रचा इतिहास, दो-दो मेडल जीतकर फैंस का जीता दिल
श्रीलंका के रुमेश पथिरागे को मिली सफलता
श्रीलंका के रुमेश पथिरागे को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया. उन्होंने 88.55 मीटर का बेस्ट थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता. श्रीलंका के उभरते एथलीट के आसपास कोई नहीं पहुंच पाया. उन्होंने अपने अंतिम थ्रो में गोल्ड पक्का किया. रुमेश को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी सफलता मिली थी. वहां पर भी उन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था. वहीं नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यश वीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
अन्य एथलीट्स का भी अच्छा प्रदर्शन
एशियन गेम्स में हुए जैवलिन थ्रो इवेंट में अन्य एथलीट्स ने भी अपना दम दिखाया. पांचवें नंबर पर जापान के युता साकियामा रहे. उन्होंने 78.74 मीटर का थ्रो किया. रुमेश पथिरागे के साथी सुमेधा रणसिंघे 6वें नंबर पर रहे. उन्होंने 78.08 मीटर का थ्रो फेंका. वहीं उज्बेकिस्तान के सरवर इस्मोइलोव 7वें स्थान पर रहे. उन्होंने 75.80 मीटर का थ्रो फेंका. इसके बाद क्रमश: पाकिस्तान के मुहम्मद यासिर, जापान के रिन सुजुकी, कजाखस्तान के एलेक्सी खलीस्तोव और कोरिया के ताइपोंग रहे.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: अभय सिंह ने स्क्वैश में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में मिली हार
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines