Asian Games 2026: अभय सिंह ने स्क्वैश में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में मिली हार

एशियन गेम्स 2026 में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है. अभय सिंह ने स्क्वैश में सिल्वर जीत लिया है. हालांकि उनका गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है. फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

Asian Games 2026

अभय सिंह ने किया कमाल (Photo: X)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के स्क्वैश मेंस सिंगल्स के फाइनल में भारत के अभय सिंह को हार का सामना करना पड़ा है. उनका गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है. हालांकि अभय ने सिल्वर अपने नाम कर अपने करियर में इतिहास रचा है. अगर वो गोल्ड जीत जाते तो पूरे देश को उनके ऊपर और ज्यादा गर्व होता. मलेशिया के डिफेंडिंग चैंपियन एनजी इयन यो ने फाइनल में अभय को 11-9, 11-5 और 11-5 से हराकर लगातार दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.

विज्ञापन

अभय सिंह ने दिखाया दम

अभय सिंह ने पहले गेम में अपनी ताकत दिखाई. एनजी इयन यो का उन्होंने खूब पसीना बहाया. अभय को 11-9 से हार का सामना करना पड़ा. दूसरे सेट में एनजी काफी आगे रहे. उन्होंने आसानी से 11-5 से गेम जीत लिया.  तीसरे सेट में एक वक्त अभय 4-2 से आगे रहे थे. उन्होंने स्कोर को 5-4 भी किया लेकिन वो जीत नहीं पाए. एनजी ने 11-5 से सेट जीत लिया. वैसे आंकड़ों के हिसाब से मैच में पहले से पलड़ा एनजी का भारी लग रहा था. इसके बावजूद अभय ने अपने गेम से सभी का दिल जीता.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: बॉक्सर अंकुश पंघाल की सेमीफाइनल में एंट्री, भारत का एक और मेडल हुआ पक्का

सेमीफाइनल में पाकिस्तानी खिलाड़ी को दी थी मात

अभय सिंह ने सेमीफाइनल में अच्छा गेम दिखाया था. उन्होंने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को सीधे गेमों में 3-0 से हराया. अभय ने आक्रामक शुरुआत के साथ पहला गेम 11-3 से अपने नाम किया. दूसरे गेम में इरफान ने कड़ी टक्कर दी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. अभय ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा गेम 12-10 से जीत लिया. तीसरा गेम भी अभय ने 11-6 से अपने नाम कर शानदार जीत दर्ज की. पूरे मुकाबले में अभय ने इरफान के ऊपर दबाव बनाया हुआ था.

विज्ञापन

बॉक्सिंग में मेडल हुआ पक्का

भारत ने बॉक्सिंग में भी पहला मेडल पक्का कर लिया है. भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल ने 80 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव को 5-0 से मात दी. वो सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. अंकुश ने पिछले साल वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में सिल्वर मेडल भी जीता था. उन्होंने हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस की 80 किलो कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता. अब अंकुश से फैंस एशियन गेम्स में गोल्ड की उम्मीद कर रहे हैं. अंकुश ये कारनामा कर बड़ी उपलब्धि अपने करियर में हासिल कर सकते हैं. पिछले साल से वो अपने तगड़े गेम के कारण काफी चर्चा में चल रहे हैं. देखना होगा कि वो एशियन गेम्स में गोल्ड ला पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ