Asian Games 2026: गएशियन गेम्स में भारतीय दल का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है. एथलीट गुलवीर सिंह और पारुल चौधरी ने अपने जबरदस्त एक्शन से सभी का दिल जीत लिया है. गुलवीर ने लगातार दूसरा मेडल अपने नाम किया है. गुलवीर ने पहल 10000 मीटर रेस में सिल्वर अपने नाम किया. इसके बाद 1500 मीटर की रेस में भी उन्होंने सिल्वर जीता. पारुल ने ने भी दो दिन में दो मेडल जीत लिए हैं. उन्होंने पहले 3000 मीटर स्टीपल चेज में ब्रॉन्ज जीता. इसके बाद 5000 मीटर में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
गुलवीर सिंह का कमाल
गुलवीर सिंह अलीगढ़ के सिरसा गांव से आते हैं. वो 2018 में स्पोर्ट्स कोटा से सेना में भर्ती हुए थे. गुलवीर का पिछले कुछ सालों में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 2022 के एशियन गेम्स में 10000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. इसके बाद एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने दो गोल्ड अपने नाम किए. हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने बड़ा कारनामा किया था. उन्होंने 10000 मीटर में सिल्वर और 5000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता. अब एशियन गेम्स में उन्होंने दो मेडल अपने नाम कर लिए हैं. गुलवीर ने 1500 मीटर फाइनल रेस में 3:36.72 के अपने सबसे बेस्ट टाइम के साथ मेडल जीता. वो जापान के काजुतो इजावा के बाद दूसरे नंबर पर रहे. इजावा ने गोल्ड हासिल किया. इजावा के साथी नागीया मोरीज ने ब्रॉन्ज अपने अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: स्क्वैश में अनाहत सिंह ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया के खिलाड़ी से मिली हार
पारुल चौधरी का जलवा
एशियन गेम्स में पारुल चौधरी ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है. उन्होंने 15:14.61 मिनट में 5000 मीटर की दौड़ पूरी कर गजब कर दिया. वो सिर्फ 1.46 सेकेंड से सिल्वर मेडल जीतने से चूक गई. पारुल इस बार पिछले संस्करण का परफॉर्मेंस दोहरा नहीं पाईं. उन्होंने पिछले एशियन गेम्स में 5000 मीटर में गोल्ड अपने नाम किया था. साथ ही साथ उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में सिल्वर मेडल जीता था. पारुल चौधरी यूपी पुलिस में डीएसपी हैं. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर बड़ा मुकाम हासिल किया है.
स्क्वैश में आए थे दो मेडल
स्क्वैश में इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़िया प्रदर्शन किया है. अनाहत सिंह ने सिल्वर अपने नाम किया. वो फाइनल में मलेशिया की सिवासंगारी सुब्रमणयम से हार गई थीं. इस वजह से गोल्ड नहीं जीत पाईं. अभय सिंह को भी सिल्वर से संतोष करना पड़ा. उन्हें मलेशिया के डिफेंडिंग चैंपियन एनजी इयन यो के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि अभय ने एनजी को अच्छी टक्कर दी थी.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: अभय सिंह ने स्क्वैश में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में मिली हार
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines