Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का लगातार तगड़ा प्रदर्शन जारी है. भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल भी अब चर्चा में गए हैं. उन्होंने भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया है. बॉक्सिंग इवेंट में 80 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव को 5-0 से मात दी. वो सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. अब भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है. एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में भारत का ये पहला मेडल पक्का हुआ है.
कॉमनवेल्थ में जीता था गोल्ड
अंकुश पंघाल पिछले कुछ सालों से चर्चा में हैं. वो 80 किलो वर्ग में कई कारनामे कर चुके हैं. उनका जन्म हरियाणा में हुआ है. अंकुश ने 11 साल की उम्र से ही बॉक्सिंग करना शुरू कर दिया था. उन्होंने 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. इसके बाद वो काफी तेजी से आगे बढ़े. पिछले महीने हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस की 80 किलो कैटेगरी में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता. अब वो भारतीय बॉक्सिंग के उभरते हुए सितारों में से एक हैं. वो अब एशियन गेम्स में भी गोल्ड जीतना चाहेंगे. अगर उन्होंने ये कारनामा किया तो फिर वो अपने करियर में इतिहास रच देंगे.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत के नाम एक और मेडल, महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला सिल्वर
क्वार्टर फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन
अंकुश पंघाल ने क्वार्टर फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. उन्होंने शुरुआत में ही ताजिकिस्तान बॉक्सर के ऊपर दबाव बना दिया था. उन्होंने अपने सटीक सिंगल पंच से सलीमोव को बैकफुट पर धकेल दिया. सलीमोव ने कई बार पलटवार की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. अंकुश ने पहला राउंड अपने नाम किया. दूसरे राउंड में अंकुश ने और ज्यादा आक्रामकता दिखाई. उन्होंने लगातार पंच लगाए. अंकुश ने संयम दिखाते हुए मौके का इंतजार किया. फाइनल राउंड में भी अंकुश ने अच्छी बढ़त बना ली थी. उन्होंने सलीमोव की कोशिशों को नाकाम कर दिया. अंकुश ने 5-0 से बड़ी जीत दर्ज की. अंकुश पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं.
भारत ने अभी तक जीते 4 गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 में भारत अभी तक 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल समेत 30 पदक अपने नाम कर चुका है. 26 सितंबर को भारतीय महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराकर कबड्डी में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता. जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिल कुमार ने स्क्वाश में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. सावन बरवाल ने में के मैराथन में दूसरा स्थान प्राप्त किया. एशियन गेम्स में इस इवेंट में भारत के लिए उन्होंने चौथा मेडल जीता.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत को बैडमिंटन में लगा बड़ा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग की पहले राउंड में हार
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines