Asian Games 2026: भारत को बैडमिंटन में लगा बड़ा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग की पहले राउंड में हार

एशियन गेम्स 2026 में अभी तक भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार रहा है. दो गोल्ड मेडल आ चुके हैं. हालांकि बैडमिंटन में भारत को तगड़ा झटका लगा है. दो खिलाड़ी पहले राउंड में ही बाहर हो गए हैं.

Asian Games 2026:

भारतीय खिलाड़ियों ने किया निराश (Photo: X)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल ने अभी तक अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. बैडमिंटन में भी मेडल की उम्मीद है. डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी से फैंस गोल्ड की उम्मीद लगाकर बैठे हैं. हालांकि भारत को अब बड़ा झटका लगा है. सात्विक और चिराग पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए हैं. थाईलैंड के पक्कापोन टीरारातसाकुल और पीराचाई सुकफुन ने भारतीय जोड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया है.

विज्ञापन

सात्विक और चिराग ने किया निराश

सात्विक और चिराग की सेमीफाइनल की राह इस बार काफी आसान लग रही थी. ऐसा लगा था कि इस बार भी दोनों गोल्ड लेकर आएंगे लेकिन अब सपना टूट गया है. पक्कापोन टीरारातसाकुल और पीराचाई सुकफुन ने बड़ा उलटफेर कर दोनों को बाहर का रास्ता दिखाया दिया है. सात्विक और चिराग बिल्कुल भी लय में नज़र नहीं आए. दोनों ने पहले गेम में अपना दम दिखाया लेकिन बाद में मामला खराब हो गया. थाइलैंड के खिलाड़ियों ने अगले दो राउंड जीतकर 21-19 और 21-13 से मैच अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

अच्छी शुरुआत के बाद गंवाया मैच

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शुरुआत में अपना दम दिखाया. 20 मिनट में पहला गेम 21-12 से सात्विक और चिराग ने जीता. तब लगा कि दोनों आसानी से मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश कर जाएंगे. बाद में दोनों ने अपनी लय खो दी. थाईलैंड के खिलाड़ियों ने अगले दोनों राउंड में अपना दबदबा बनाया और मुकाबला पलट दिया. दोनों ने 24 मिनट में 21-19 से दूसरे राउंड में जीत दर्ज की. आखिरी राउंड में भी सात्विक और चिराग फेल रहे. थाई जोड़ी ने तीसरे गेम में भी बढ़िया काम किया. सिर्फ 19 मिनट में 21-14 से दोनों ने मैच जीतकर सभी को हैरान कर दिया.

विज्ञापन

भारत ने जीते दो गोल्ड

भारतीय दल ने अभी तक दो गोल्ड अपने नाम किए हैं. पहला गोल्ड मेडल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता था. टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर बड़ा कारनामा किया था. भारत ने 2023 के संस्करण में भी गोल्ड अपने नाम किया था. वहीं कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने देश को निशानेबाजी में पहला गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रचा. अभी तक भारत ने 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ