Asian Games 2026: भारत के नाम एक और मेडल, महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 में भारत को बड़ी सफलता मिली है. वुमेंस की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है. आइए आपको बताते हैं कि किन एथलीट्स ने वाहवाही लूटी है.

Asian Games 2026

एशियन गेम्स में भारत को मिली सफलता (Photo: X)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है. वुमेंस की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में भारतीय तिकड़ी ने सिल्वर जीत लिया है. तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद और आशी चौकसे ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. बड़ी बात ये है कि तिलोत्तमा सेन और विदर्शा विनोद ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है.

विज्ञापन

चीन को मिला गोल्ड

शूटिंग में इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. भारत ने अभी इस खेल में 11 मेडल जीत लिए हैं. वुमेंस के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में तिलोत्तमा सेन, विदार्सा विनोद और आशी चौकसे ने उम्मीद के मुताबिक बढ़िया गेम दिखाया. भारतीय टीम ने कुल 1763 अंक हासिल किए. टीम दूसरे नंबर पर रही. चीन ने 1773 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता. वहीं कजाकिस्तान ने 1754 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत को बैडमिंटन में लगा बड़ा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग की पहले राउंड में हार

फाइनल में पहुंचे आशी और तिलोत्तमा

तिलोत्तमा सेन और आशी चौकसे का व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन जारी है. दोनों ने स्टैंडिंग राउंड से पहले 395-25x और 395-23x के स्कोर के साथ टॉप-3 में अपनी जगह बनाई. विदार्सा विनोद ने भी अच्छा गेम दिखाया. वो 588 अंकों के साथ 6वें नंबर पर रहीं. तिलोत्तमा सेन और आशी चौकसे से अब फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद है. दोनों की नजरें गोल्ड जीतने पर टिकी होंगी. तिलोत्तमा ने नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग के तीन चरणों में कुल 590 अंक प्राप्त किए और फाइनल में प्रवेश किया. तिलोत्तमा के लिए ये साल अभी तक बढ़िया रहा है. उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर भारत को सिल्वर दिलाया है. अब वो व्यक्तिगत तौर पर भी अच्छे प्रदर्शन से वाहवाही लूटना चाहेंगी.

विज्ञापन

सावन बरवाल ने जीता सिल्वर मेडल

भारत अभी तक दो गोल्ड अपने नाम कर चुका है. पहला गोल्ड मेडल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता था. बारती टीम ने श्रीलंका को फाइनल में मात दी. इसके अलावा कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने देश को निशानेबाजी में गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रचा. इस बार मैराथन में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया. सावन बरवाल ने 2:11:37 का नेशनल रिकॉर्ड बनाकर सिल्वर अपने नाम किया. बरवाल अपने तगड़े प्रदर्शन के बाद काफी चर्चा में आ गए हैं. उनके अलावा मेंस के डेकाथलॉन 100 मीटर इवेंट के बाद तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद ने 865 और 856 नंबर के साथ 5वां और 7वां स्थान प्राप्त किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ