Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह का महिला एकल के फाइनल में मलेशिया की सिवासंगारी सुब्रमणयम से मुकाबला हुआ. अनाहत को हार का सामना करना पड़ा. वो गोल्ड जीतने से चूक गईं. मैच में सिवासंगारी ने तगड़ा प्रदर्शन किया. उन्होंने अनाहत को बिल्कुल भी वापसी का मौका नहीं दिया. सिवासंगारी की वर्ल्ड रैंकिंग पांच है. उन्होंने शानदार अंदाज में गोल्ड अपने नाम किया. सिवासंगारी ने अनाहत को 11-4, 11-4, 11-7 से मात दी.
अनाहत सिंह का फाइनल में नहीं दिखा जलवा
अनाहत ने सेमीफाइनल में दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सातोमी वतनाबे को हराकर अपना दम दिखाया था. उनसे फाइनल में भी तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी. पहले सेट में मलेशिया की शिवसंगरी ने 6-3 की बढ़त बनाई. अनाहत इसके बाद दबाव में आ गई थीं. शिवसंगरी ने शुरुआत से ही अपना अनुभव और क्लास दिखाई. उन्होने पहले गेम 11-4 से अपने नाम किया. दूसरे गेम में भी अनाहत 6-2 से पिछड़ गई थीं. शिवसंगरी ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने 11-4 से दूसरा सेट भी अपने नाम किया. तीसरे गेम में भी अनाहत कोई बड़ी कारनामा नहीं कर पाईं. शुरुआत में ही वो 4-0 से पिछड़ गई थीं. शिवसंगरी ने एक चैंपियन की तरह इस मैच में प्रदर्शन किया. उन्होंने तीसरा सेट 11-7 से जीतकर गोल्ड अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: अभय सिंह ने स्क्वैश में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में मिली हार
अभय सिंह भी हारे
स्क्वैश में गोल्ड के लिए दो मुकाबले थे. दोनों में भारत को सिल्वर मिला. दोनों खिलाड़ी गोल्ड अपने नाम नहीं कर पाए. अभय सिंह ने स्क्वैश में सिल्वर से संतोष करना पड़ा. उन्हें मलेशिया के डिफेंडिंग चैंपियन एनजी इयन यो ने फाइनल में 11-9, 11-5 और 11-5 से हराया. अभय ने पहले सेट में एनजी को चुनौती पेश की. दूसरे और तीसरे सेट में वो ज्यादा खास नहीं कर पाए.
अभय ने अपने प्रदर्शन से बता दिया है कि वो आगे जाकर बहुत उपलब्धियां हासिल करने वाले हैं. अगर वो गोल्ड जीत जाते तो फिर बड़ा कारनामा कर देते. उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को सीधे गेमों में 3-0 से हराया था. ऐस ही प्रदर्शन की उम्मीद उनसे फाइनल में भी की जा रही थी. अभय ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को बिल्कुल भी मौका नहीं दिया था. उन्होंने अपनी आक्रामकता से इरफान के ऊपर शुरुआत में ही दबाव बना दिया था. खैर भारत अभी तक एशियन गेम्स में 4 गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुका है. कल कबड्डी में मेंस और वुमेंस टीम ने गोल्ड अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: अभय सिंह ने स्क्वैश में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में मिली हार
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines