Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के स्क्वैश मेंस सिंगल्स के फाइनल में भारत के अभय सिंह को हार का सामना करना पड़ा है. उनका गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है. हालांकि अभय ने सिल्वर अपने नाम कर अपने करियर में इतिहास रचा है. अगर वो गोल्ड जीत जाते तो पूरे देश को उनके ऊपर और ज्यादा गर्व होता. मलेशिया के डिफेंडिंग चैंपियन एनजी इयन यो ने फाइनल में अभय को 11-9, 11-5 और 11-5 से हराकर लगातार दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.
अभय सिंह ने दिखाया दम
अभय सिंह ने पहले गेम में अपनी ताकत दिखाई. एनजी इयन यो का उन्होंने खूब पसीना बहाया. अभय को 11-9 से हार का सामना करना पड़ा. दूसरे सेट में एनजी काफी आगे रहे. उन्होंने आसानी से 11-5 से गेम जीत लिया. तीसरे सेट में एक वक्त अभय 4-2 से आगे रहे थे. उन्होंने स्कोर को 5-4 भी किया लेकिन वो जीत नहीं पाए. एनजी ने 11-5 से सेट जीत लिया. वैसे आंकड़ों के हिसाब से मैच में पहले से पलड़ा एनजी का भारी लग रहा था. इसके बावजूद अभय ने अपने गेम से सभी का दिल जीता.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: बॉक्सर अंकुश पंघाल की सेमीफाइनल में एंट्री, भारत का एक और मेडल हुआ पक्का
सेमीफाइनल में पाकिस्तानी खिलाड़ी को दी थी मात
अभय सिंह ने सेमीफाइनल में अच्छा गेम दिखाया था. उन्होंने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को सीधे गेमों में 3-0 से हराया. अभय ने आक्रामक शुरुआत के साथ पहला गेम 11-3 से अपने नाम किया. दूसरे गेम में इरफान ने कड़ी टक्कर दी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. अभय ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा गेम 12-10 से जीत लिया. तीसरा गेम भी अभय ने 11-6 से अपने नाम कर शानदार जीत दर्ज की. पूरे मुकाबले में अभय ने इरफान के ऊपर दबाव बनाया हुआ था.
बॉक्सिंग में मेडल हुआ पक्का
भारत ने बॉक्सिंग में भी पहला मेडल पक्का कर लिया है. भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल ने 80 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव को 5-0 से मात दी. वो सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. अंकुश ने पिछले साल वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में सिल्वर मेडल भी जीता था. उन्होंने हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस की 80 किलो कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता. अब अंकुश से फैंस एशियन गेम्स में गोल्ड की उम्मीद कर रहे हैं. अंकुश ये कारनामा कर बड़ी उपलब्धि अपने करियर में हासिल कर सकते हैं. पिछले साल से वो अपने तगड़े गेम के कारण काफी चर्चा में चल रहे हैं. देखना होगा कि वो एशियन गेम्स में गोल्ड ला पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत को बैडमिंटन में लगा बड़ा झटका, मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग की पहले राउंड में हार
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
1 day agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 day agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
2 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
3 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
6 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
7 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
8 days agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
9 days agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
9 days agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines