IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 के मुकाबले में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. उस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था. जिसके बाद से ही ये बहुत बड़ा विवाद बन गया है. अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो का इवेंट 17 और 18 सितंबर को होने वाला है. जहां पर भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम आमने-सामने आने वाले हैं. नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी के कारण अब नीरज चोपड़ा पर भी दबाव बन गया है.
नीरज चोपड़ा पर होगा हाथ ना मिलाने का दबाव
ओलंपिक के बाद पहली बार नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम पहली बार आमने-सामने आने वाले हैं. ऐसे में नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी का असर उन पर पड़ सकता है. चोपड़ा पर भी दबाव होगा कि वो भी नदीम के साथ दूरी बना करके रखे. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जैवलिन का इवेंट 17 सितंबर को होगा. जब खिलाड़ियों को क्वालिफिकेशन राउंड खेलना होगा. जिसके बाद 18 सितंबर को इस इवेंट का फाइनल खेला जाएगा. दोनों ही दिन अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा नजर आएंगे. ओलंपिक में नीरज को नदीम ने पीछे छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाड़ियों का स्पीड वर्ल्ड चैंपियनशिप में जलवा, आंनदकुमार ने रच दिया इतिहास
अपने इवेंट में चोपड़ा ने नदीम को किया था इंग्रोर
जुलाई 5 को भारत के बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट हुआ था. जहां पर पहले अरशद नदीम भी आने वाले थे, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के कारण चोपड़ा ने नदीम को नहीं बुलाया था. हालांकि इन दोनों एथलीट के बीच रिश्ता अच्छा है. दोनों कई बार सार्वजनिक रूप से एक दूसरे की जमकर तारीफ कर चुके हैं, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले का असर अब इन दोनों टॉप एथलीट पर भी पड़ने वाला है. लंबे समय के बाद चोपड़ा एक ऐसा इवेंट का हिस्सा बनने वाले हैं, जहां पर सभी टॉप के जैवलिन थ्रोअर नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: अपने ही जाल में फंस गया पाकिस्तान, अब खेले तो बेइज्जती और नहीं खेले तो भी
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines