Pakistan Cricket Team

Asia Cup 2025: अपने ही जाल में फंस गया पाकिस्तान, अब खेले तो बेइज्जती और नहीं खेले तो भी

भारत के खिलाफ नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से इस मुद्दे पर नाराजगी जताई थी. इसके साथ ही बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की डिमांड रखी थी. ऐसा नहीं होने पर पाकिस्तानी टीम ने यूएई के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट करने की धमकी भी दी थी. अब आईसीसी ने पाइक्रॉफ्ट को हटाने से इनकार कर दिया है. 

Asia Cup 2025: टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ भी नहीं मिलाया. जिससे नाराज होकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से मैच रेफरी एंडी पाइकॉफ्ट को अगले मुकाबले से हटाने की डिमांड रखी थी. जिसे अब आईसीसी ने ठुकरा दिया है. ऐसे में अब देखना है कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी बात पर बना रहता है? पाक टीम ने यूएई के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने की धमकी दी थी. 

विज्ञापन

बड़बोलापन पड़ सकता है पाकिस्तान को भारी 

रिपोर्ट्स आ रही थी कि अगर आईसीसी ने एंडी पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यूएई के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट करेगा. अब आईसीसी ने जब एक्शन से इनकार कर दिया है, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फंस गया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगर मुकाबले का बॉयकॉट करती है, तो वो टूर्नामेंट से ही बाहर हो जाएगी. वहीं अगर टीम मैच खेलने उतरती है, तो भी जमकर आलोचना का सामना करना पड़ेगा. पीसीबी का बड़बोलापन अब टीम की लिए मुसीबत का सबब बन गया है.

विज्ञापन

इस मामले में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ