ODI World Cup 2027: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश दौरा पर है. जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. वनडे सीरीज को बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम करते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी. बांग्लादेश की जीत के बाद वनडे विश्व कप 2027 क्वालीफिकेशन का समीकरण थोड़ा बदल गया है. बांग्लादेश की राह आसान हुई है, जबकि वेस्टइंडीज को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
पाकिस्तान की हार से वेस्टइंडीज को नुकसान
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मैच पाकिस्तान ने जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी. फिर आखिरी मैच में बांग्लादेश ने वापसी की और पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया.
अब वनडे विश्व कप 2027 के क्वालीफिकेशन सेनेरियो में पाकिस्तान की हार के बाद वेस्टइंडीज को नुकसान हुआ है. सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश आईसीसी वनडे रैंकिंग में 10वें से 9वें स्थान पर चली गई है, जबकि वेस्टइंडीज 9वें नंबर से 10वें नंबर पर चली गई है.
ये भी पढ़ें:- धोनी से लेकर विराट तक… IPL 2026 के 6 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, गेंद-बल्ले से धमाल मचाकर युवाओं के छुड़ाएंगे पसीने!
वनडे विश्व कप 2027 साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाना है. यानी साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान होने के नाते वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे, लेकिन बाकी 8 टीमों को आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर ही जगह मिलेगी. ऐसे में अगर वेस्टइंडीज आने वाले वनडे मैच हारती है तो उसे वनडे विश्व कप 2027 के क्वालीफिकेश से बाहर होना पड़ सकता है.
आगामी शेड्यूल की बात करें तो बांग्लादेश की टीम दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी, जबकि वेस्टइंडीज अक्टूबर में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. अब सभी 10 टीमों की निगाहें आगामी वनडे विश्व कप पर टिकी हुई हैं. पिछला वनडे विश्व कप भारत में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था. भारत को फाइनल में शिकस्त मिली थी.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की काबुल में एयरस्ट्राइक पर छलका राशिद खान का दर्द, पीड़ितों के प्रति सोशल मीडिया पर जताया दुख
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
44 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
51 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines