---विज्ञापन---

कौन है टीम इंडिया में धोनी का फेवरेट बॉलर? माही ने खुद किया खुलासा

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी का हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पसंदीदा गेंदबाज का नाम बताया है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं।

---विज्ञापन---

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)  ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके फैंस कम नहीं हुए हैं। पूरी दुनिया में आज भी फैंस उन्हें क्रिकेट के मैदान में देखना चाहते हैं। आईपीएल के दौरान धोनी के फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पसंदीदा गेंदबाज का नाम बता दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

---विज्ञापन---

हाल में ही सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया कि उनका पसंदीदा गेंदबाज कौन है? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा समय में उन्हें जसप्रीत बुमराह बहुत ज्यादा पसंद हैं। बता दें कि जसप्रीत बुमराह का इंटरनेशनल करियर भी धोनी की ही कप्तानी में शुरू हुआ था।

 

---विज्ञापन---

T20 वर्ल्ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन

---विज्ञापन---

T20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में उनका इकॉनमी 5 से भी कम था। इसके अलावा वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। फिलहाल जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उम्मीद कि जा रही है कि वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के फ्यूचर को लेकर बना हुआ है संशय

---विज्ञापन---

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में एक्टिव हैं। हालांकि इस बार उन्होंने आईपीएल में अगले साल खेलने को लेकर भी कोई हिंट नहीं दिया है। CSK टीम मैनेजमेंट ने उम्मीद जताई है कि धोनी अभी एक और सीजन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि धोनी अपने फ्यूचर को लेकर क्या फैसला करते हैं।

ये भी पढ़ें: Video: लास्ट बॉल पर छक्का ठोक ‘पागल’ हो गया बल्लेबाज, जश्न में फेंका बल्ला, अंपायर को लग गई चोट 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:  Paris Olympics में आज भारत जीत सकता है 3 पदक, यहां देखिए छठवें दिन का पूरा शेड्यूल

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

First published on: Aug 01, 2024 08:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola