ind vs - 2024-12-08T182740.165

Video: क्यों ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद एग्रेसिव हो गए सिराज? भारतीय गेंदबाज ने दिया जवाब

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में टीम इंडिया की हार से ज्यादा चर्चा मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच हुई लड़ाई पर हो रही है। एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन सिराज ने हेड को आउट कर दिया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के गर्मागर्मी देखने को मिली थी। इस तीखी नोकझोंक को लेकर हेड ने कहा था कि वो सिराज से कह रहे थे कि उन्होंने शानदार बॉल की है। लेकिन वो ज्यादा आक्रामक थे।

उनके इस बयान पर अब सिराज ने बड़ा बयान दिया है। सिराज ने कहा है कि हेड झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं था। सिराज ने कहा कि आप टीवी पर देख सकते हैं कि असल में क्या हुआ था। मैंने शुरू में कुछ भी नहीं कहा था। मैं सिर्फ जश्न मना रहा था, लेकिन उसने कुछ कहा था, जिस पर मैंने रिएक्शन दिया था। वो झूठ कह रहे हैं। आप फिर से मैच के मुख्य अंश देख सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि हम किसी का अपमान नहीं करते हैं। हम सबका सम्मान करते हैं।अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ