Neil Wagner was Forced into Retirement: न्यूजीलैंड के खिलाड़ी नील वैगनर ने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया था। खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के दौरान क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया था। हालांकि बाद में न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खिलाड़ी को खिलाया जा सकता है।
कीवी टीम का एक खिलाड़ी विलियम ओ’रूर्के पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें आ रही है कि कारण से नील वैगनर को संन्यास लेने के बाद भी खिलाया जा सकता है। अब नील वैगनर को लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान रॉस टेलर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि नील वैगनर को जबरन संन्यास दिलाया गया है।
ये भी पढ़ें:- सरफराज खान के पिता के नाम पर हो रहा स्कैम, नौशाद खान ने कैमरे के सामने आकर दे दी चेतावनी
रॉस टेलर ने खिलाड़ी को लेकर क्या कहा
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एरॉन फिंच अराउंड द विकेट शो में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक बात की चर्चा छिड़ी, जब पिछले महीने साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान नील वैगनर ने मिडिल फिंगर दिखाया था। इसको लेकर रॉस टेलर ने कहा कि मुझे धीरे-धीरे समझ में आ रहा है। मुझे इसमें कोई शुगरकोटिंग नहीं है। मुझे लगता है कि नील वैगनर को जबरन संन्यास दिलाया गया है। यदि आप वैगनर की प्रेस कॉन्फ्रेंस को ठीक से सुनेंगे, तो पता चलेगा कि खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद वह संन्यास लेने वाले थे, लेकिन उन्होंने टेस्ट सीरीज से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया। यही कारण है कि वह फिर से खुद को उपलब्ध करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- WTC Points Table: न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया से नहीं, बांग्लादेश से है भारत को खतरा, छीन सकता है नंबर 1 का ताज!
टेस्ट में शानदार है खिलाड़ी का रिकॉर्ड
पूर्व दिग्गज का यह बयान कई सवाल खड़े कर रहे हैं। यह न्यूजीलैंड की टीम से लेकर टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े कर रहा है। एक खिलाड़ी जो फॉर्म में है, लेकिन फिर भी उन्हें संन्यास लेने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि नील न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज हैं। उन्होंने 64 टेस्ट मैचों में 260 विकेट अपने नाम किए हैं। बावजूद इसके खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए फोर्स किया गया है। फैंस इसको लेकर सोशल मीडिया पर बात रहे हैं कि यही कारण है कि नील संन्यास लेने के दौरान रो रहे थे, क्योंकि उन्हें जबरन संन्यास दिलवाया जा रहा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा के सामने कैमरामैन ने की ऐसी गलती, मांगनी पड़ गई माफी; हिटमैन के रिएक्शन ने जीता दिल
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
56 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines