नई दिल्ली: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 का फाइनल मुकाबला बुधवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया कैपिटल्स की ओर से पांचवें नंबर पर उतरे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने तूफानी पारी खेलकर क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच भर दिया। टेलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की और 4 चौके और 8 छक्के ठोक डाले। रॉस ने 41 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 82 रन ठोक डाले। एक ओवर में तो उन्होंने एक के बाद एक छक्कों की हैट्रिक लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेलर ने एक ओवर में ठोके 30 रन 

रॉस टेलर ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए एक ओवर में 30 रन ठोक डाले। टेलर ने नौवें ओवर में यूसुफ पठान की जमकर कुटाई की। उन्होंने इस ओवर में 4 छक्के और एक चौका ठोक कुल 30 रन कूट डाले।

वहीं मिशेल जॉनसन ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के ठोक 62 रन कूट डाले। निचले क्रम में एश्ले नर्स ने भी धमाका किया। उन्होंने 19 गेंदों में 6 चौके और एक छक्का ठोक नाबाद 42 रन ठोके।

विज्ञापन

इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर महज 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन टीम की धमकोदार बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 212 रन का टार्गेट दे दिया।

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम ये मैच 104 रन के बड़े अंतर से हार गई। इसी के साथ इंडिया कैपिटल्स ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल शर्मा की शानदार गेंदबाजी 

भीलवाड़ा किंग्स की ओर से राहुल शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए। वहीं मॉन्टी पनेसर ने 3 ओवर में महज 13 रन दिए और 2 विकेट निकाले। वहीं इंडिया कैपटिल्स की ओर से पवन सुयाल ने 4 ओवर में 2, प्रवीण तांबे ने 4 ओवर में 2 और पंकज सिंह ने 3 ओवर में 2 विकेट चटकाए। इंडिया कैपिटल्स की ओर से केवल शेन वॉटसन 27 और जेसल कारिया 22 रन बना सके। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इरफान पठान 2 और यूसुफ पठान 6 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ