IND vs ENG: एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा के सामने कैमरामैन ने की ऐसी गलती, मांगनी पड़ गई माफी; हिटमैन के रिएक्शन ने जीता दिल

Rohit Sharma Angry On Cameraman At Airport : भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद कैमरामैन ने कुछ ऐसा कह दिया था। जिसके बाद उन्हें रोहित शर्मा से माफी मांगनी पड़ी। हालांकि रोहित शर्मा ने बाद में उन कैमरामैन को माफ कर दिया था और साथ में फोटो भी क्लिक करवाई थी।

Rohit Sharma Angry Cameraman Airport

Rohit Sharma

Rohit Sharma Angry On Cameraman Airport: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। जबकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद जामनगर से धर्मशाला के लिए रवाना हो चुके हैं। इसी बीच रोहित शर्मा के साथ कैमरामैन ने एक ऐसी हरकत कर दी, जिसके बाद कैमरानमैन को हिटमैन से माफी मांगनी पड़ गई।

विज्ञापन

दरअसल यह पूरा वाक्या उस समय घटा जब कप्तान रोहित शर्मा एयरपोर्ट पर अपने सामना के साथ चेक इन कर रहे थे। तभी कैमरामैन ने रोहित शर्मा से कुछ ऐसा कह दिया कि रोहित शर्मा के चेहरे के हाव-भाव ही पूरी तरह से बदल गए। हालांकि बाद में कैमरामैन ने रोहित शर्मा से माफी मांग ली।

विज्ञापन

फनी मूड में रोहित शर्मा

दरअसल जब रोहित शर्मा एयरपोर्ट पर चेन इन कर रहे थे उस समय कैमरामैन ने उनसे कुछ कह दिया था। जो हिटमैन को बिल्कुल पसंद नहीं आया। हालांकि उसी समय कैमरामैन ने रोहित शर्मा से माफी मांग ली थी। उसके बाद कैमरामैन ने उनसे फोटो खींचाने की मांग रखी। जिसको रोहित शर्मा ने मानते हुए उनके साथ फोटो क्लिक करवाई। रोहित का यह स्वाभ देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद सभी लोग काफी खुश हो गए थे। बता दें कि रोहित शर्मा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए पत्नि रितिका के साथ गुजरात के जामनगर गए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

रोहित शर्मा के लिए खास है धर्मशाला

रोहित शर्मा पहली बार धर्मशाला में कोई टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। भारत ने अब तक धर्मशाला में सिर्फ एक टेस्ट मैच ही खेला है। उसमें रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। अब रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं और पहली बार वह धर्मशाला में कोई टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। बता दें कि इस सीरीज में रोहित काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने रांची टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। जबकि राजकोट टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा ने बेहतरीन शतक लगाया था। अब एक बार फिर उनसे धर्मशाला टेस्ट में भी बड़ी पारी खेलनी की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

भारत की नजर 4-1 पर

भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक पांच टेस्ट मैच की सीरीज में चार टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था। इसके बाद वह पूरी सीरीज में दूर-दूर तक नजर नहीं आया। विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत ने 106 रन से जीत हासिल की थी। वहीं राजकोट टेस्ट में भारत ने 434 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जबकि रांची टेस्ट में युवा खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम की नजर धर्मशाला टेस्ट जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम करने पर होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ