इकलौता बल्लेबाज, जिसने रन आउट होने के बाद भी जड़ा शतक, अंपायर ने इस वजह से बदल दिया था फैसला

Glenn Turner: न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन टर्नर को अंपायर ने रन आउट होते हुए भी आउट करार नहीं दिया था। बाद में इस बल्लेबाज ने शतक पूरा किया और जश्न भी मनाया।

Glenn Turner

Glenn Turner: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जिसे तोड़ना लगभग असंभव रहता है। यूं तो इस खेल में कई ऐसे दृश्य देखने को मिले हैं, जो अब तक केवल एक ही बार देखे गए हैं। एक ऐसा ही रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन टर्नर के नाम दर्ज है। इस खिलाड़ी को रन आउट होने के बाद भी आउट नहीं दिया गया था। अंपायर को एक बड़ी वजह से फैसला बदलना पड़ा था। हालांकि ऐसी घटना केवल एक ही बार हुई है।

विज्ञापन

रन आउट होने के बाद भी नहीं दिया गया आउट

21वीं सदी में क्रिकेट में कई टेक्नोलॉजी आ चुकी है। इस दौर में कोई भी खिलाड़ी थर्ड अंपायर की नजरों से बच नहीं सकता है। लेकिन पहले का दौर अलग था। कई बार खिलाड़ी अंपयार को चकमा देकर आउट होने से बच जाते थे। वहीं साल 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन टर्नर 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक रन लेकर अपना शतक पूरा करने का प्रयास किया। लेकिन वह रन आउट हो गए।

विज्ञापन

लेकिन ठीक उसी वक्त शतक की बधाई देने के लिए पहले से ही तैयार खड़े स्कूल के बच्चे मैदान पर आ गए। ये देखकर अंपायर ने रन आउट की अपील को खारिज कर दिया। इसके बाद ग्लेन ने बच्चों के साथ अपना शतक सेलिब्रेट कर लिया। ये क्रिकेट में इकलौता ऐसा वाक्या हुआ है, जब अंपायर ने बल्लेबाज को आउट होते हुए भी नॉट आउट दिया।

विज्ञापन

ग्लेन टर्नर का शानदार करियर

ग्लेन टर्नर का शुमार न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ियों में किया जाता है। टर्नर ने 1969 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। उन्होंने खेले गए 41 टेस्ट मैच में 44.64 की औसत के साथ 2991 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 7 शतक के अलावा 14 अर्धशतक अपने नाम किए थे। वहीं 41 वनडे मैच में उन्होंने 47 की शानदार औसत के साथ 1598 रन बनाए थे। टर्नर ने 3 शतक के अलावा 9 अर्धशतक अपने नाम किए थे। न्यूजीलैंड के लिए उन्होंने आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ 1983 में खेला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ