Champions Trophy 2025: बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ने के बाद गिल ने खोला राज, सीक्रेट मैसेज से बदली पारी

Champions Trophy 2025: भारत और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई। मैच के बाद बात करते हुए उन्होंने अपनी इस पारी के बारे में बताया और किसी सीक्रेट मैसेज का जिक्र किया। आइए आपको भी बताते हैं इस मैसेज के बारे में।

Shubman Gill

Shubman Gill

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में जीत हासिल कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत कर दी है। दुबई के मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी और शुभमन गिल के शतक ने टीम इंडिया की इस जीत को आसान बनाया। शुभमन गिल ने अपने करियर में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में शतक जड़ा। मैच के बाद वो अपनी इस पारी से खुश भी नजर आए। उन्होंने एक सीक्रेट मैसेज का भी जिक्र किया जिसके दम पर उनको पारी को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली। आइए आपको भी बताते हैं उनके इस सीक्रेट मैसेज के बारे में।

विज्ञापन

गिल को किसने दिया सीक्रेट मैसेज

पोस्ट मैच सेरेमनी में बात करते हुए गिल ने अपनी पारी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। स्पिनर के आने के बाद मैं और विराट भाई लगातार बात कर रहे थे। एक समय पर हमारे ऊपर दबाव बन गया था। उस समय ड्रेसिंग रूम से एक मैसेज आया कि मुझे अंत तक खेलने की कोशिश करनी है और मैंने वही किया।”

विज्ञापन

मैच को खत्म कर के लौटे गिल

शुभमन गिल ने इस मैच में ना सिर्फ शतक जड़ा बल्कि टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे गिल ने 129 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के भी जड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। रोहित शर्मा और गिल की जोड़ी ने बिना कोई विकेट गवाए पहले 10 ओवरों में 69 रन बनाए।

विज्ञापन

काबिलियत को किया साबित

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले जब शुभमन गिल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था तो इसके ऊपर कई सवाल खड़े हो रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन को उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भी जारी रखा। उन्होंने हर किसी को ये बता दिया कि उनको टीम इंडिया का ‘प्रिंस’ क्यों कहा जाता है। वनडे इंटरनेशनल में वो बीती दोनों पारियों में शतक लगा चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ