Najmul Hossain Shanto On Shakib al Hasan Murder Case: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर उनके देश में मर्डर का केस दर्ज हो गया है। शाकिब के खिलाफ मर्डर का मामला पिछले दिनों पेशे से कपड़ा मजदूर रूबेल के पिता ने दर्ज कराया। रूबेल की आंदोलन के दौरान हत्या कर दी गई थी। शाकिब अवामी लीग से जुड़े हैं और मगुरा-2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। रूबेल के पिता ने मर्डर केस में अवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया है। इस केस के बाद से ही शाकिब लगातार सुर्खियों में हैं।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी शाकिब के बांग्लादेश न लौटने पर कार्रवाई करने की बात कही है। बांग्लादेश की टीम अभी पाकिस्तान में है और वहां टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस मामले पर अब तक बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब उन्होंने बड़ा बयान देकर शाकिब का समर्थन किया है।
ऐसा मामला अप्रत्याशित
शान्तो ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा- ”शाकिब हमारे देश की एक बड़ी संपत्ति हैं। उन्होंने पिछले 17 साल से बांग्लादेश का नाम ऊंचा किया है।” शान्तो ने आगे लिखा- “शाकिब भाई के खिलाफ ऐसा मामला अप्रत्याशित है। नया बांग्लादेश, हम सब कुछ नया देखना चाहते हैं। आशा है सारा अंधकार छंट जाएगा, नई रोशनी आएगी।”
मुशफिकुर रहीम ने भी किया सपोर्ट
शाकिब का अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने भी समर्थन किया है। रहीम ने फेसबुक पर कहा- “मैंने पहले भी कई बार कहा है। मैं इसे एक बार फिर से कहूंगा कि मुझे शाकिब जैसे चैंपियन के साथ खेलने पर गर्व है।” मुशफिकुर ने शाकिब को टीम का साथी और भाई बताया। उन्होंने कहा कि मैं उनके कठिन समय में साथ रहूंगा। मैं उनके खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों का सपोर्ट नहीं करूंगा। मैं जानता हूं कि वह कभी भी अमानवीय कार्यों में शामिल नहीं हो सकते।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: इंग्लैंड की टीम में 3 साल बाद धाकड़ गेंदबाज की एंट्री, लॉर्ड्स टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान
शाकिब को मिल सकती है ये सजा
आपको बता दें कि शाकिब अल हसन मर्डर मामले में 28 नंबर के आरोपी हैं। कहा जा रहा है कि अब शाकिब का बांग्लादेश लौटना मुश्किल है। अगर वे बांग्लादेश लौटते हैं तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। हो सकता है कि उन्हें पूरी जिंदगी जेल में बितानी पड़े। बांग्लादेश में मर्डर केस में मौत की सजा तक का प्रावधान है। गौरतलब है कि बांग्लादेश ने रविवार को रावलपिंडी में 10 विकेट से शानदार जीत के साथ इतिहास रचा। बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 14 टेस्ट मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम की नजर अब 30 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट पर होगी।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: उमरान मलिक को रिप्लेस करने वाला धाकड़ गेंदबाज कौन? गौरव यादव रणजी में कर चुके ये कमाल
संबंधित खबरें
ECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
38 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
41 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
57 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines