IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी स्टाइल से नाखुश हैं मुंबई इंडियंस के सीनियर प्लेयर: रिपोर्ट

Hardik Pandya, Mumbai Indians: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का IPL 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। अब खबर आ रही है कि टीम के सीनियर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी स्टाइल से नाखुश हैं।

Mumbai Indians senior players unhappy with Hardik Pandya captaincy style

प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस। इमेज क्रेडिट- IPL

Hardik Pandya, Mumbai Indians: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का IPL 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के साथ ही MI का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। अब खबर आ रही है कि टीम के कई सीनियर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी स्टाइल से नाखुश हैं। उन्होंने पूरे सीजन हार्दिक की कप्तानी करने के तरीके पर नाराजगी जाहिर की। हार के बाद रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने एक मीटिंग भी की।

विज्ञापन

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया

रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है, “जब किसी टीम का नेतृत्व बदलता है, तो ये सामान्य शुरुआती मुद्दे होते हैं। खेलों में यह एक सामान्य घटना है।” IPL के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। इसके बार रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को MI के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। इसके बाद से ही MI के फैंस खासे नाराज हो गए थे। मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक हार्दिक पांड्या को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

एलिमिनेट हुई मुंबई इंडियंस

IPL 2024 के दौरान भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मुंबई इंडियंस 2 खेमों में बंट गई है। टीम के सीनियर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की कप्तानी से नाखुश हैं। MI के प्रदर्शन पर भी इस बदलाव का सीधा असर देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने 17वें सीजन में अब तक 12 मैच खेले और उन्हें 4 में ही जीत नसीब हुई। 8 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। MI का नेट रन रेट -0.212 है। MI IPL 2024 से एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ