---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: रोहित शर्मा को अगले सीजन KKR में देखना चाहते हैं वसीम अकरम

Wasim Akram, Rohit Sharma: IPL 2024 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। हालांकि, पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम चाहते हैं कि वह अगले सीजन में KKR की ओर से खेलें।

---विज्ञापन---

Wasim Akram, Rohit Sharma: IPL 2024 अब धीरे-धीरे प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है। टूर्नामेंट में अब तक 56 मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि, अब तक अंतिम-4 टीमों का निर्णय नहीं हुआ है। IPL के 17वें सीजन में 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा है। फ्रेंचाइजी ने अब तक 12 में से सिर्फ 4 मैच ही जीते हैं। 8 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस ने बदला था कप्तान

17वें सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल देखने को मिला था। MI ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंप दी गई थी। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेट वसीम अकरम ने MI के इस फैसले पर चिंता जताई थी। अब अकरम ने कहा कि अगले सीजन रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने रोहित को दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स में शामिल होते देखने की इच्छा भी जताई है।

---विज्ञापन---

रोहित को KKR में देखना चाहता

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में वसीम अकरम ने कहा, “मुझे लगता है कि वह अगले सीजन में मुंबई इंडियंस में नहीं होंगे। मैं उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स में देखना पसंद करूंगा। कल्पना कीजिए गौतम गंभीर मेंटर होंगे, श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे। रोहित शर्मा वहां ओपनिंग करेंगे। उनके पास बहुत मजबूत बल्लेबाजी होगी। वह कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें KKR में देखना अच्छा होगा।”

---विज्ञापन---

IPL 2024 में रोहित का प्रदर्शन

IPL 2024 में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 12 मैच खेले हैं। इस दौरान 12 पारियों में उन्होंने 30 की औसत और 152.77 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा ने 1 शतक भी लगाया है। हालांकि, पिछले कुछ मुकाबलों से उनका बल्ला खामोश है।

ये भी पढ़ें: SRH vs LSG: नीतीश कुमार रेड्डी ने पकड़ा गजब कैच, बाउंड्री रोप के पास दिखाई शानदार फील्डिंग

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या बाउंड्री रोप पर लग सकती है LED? फैंस ने विवाद के बाद दिया अनोखा सुझाव

First published on: May 08, 2024 08:49 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola