MS Dhoni Invests EV Startup: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारत के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप और आईपीएल में सीएसके को कई खिताब दिलाए हैं। उन्होंने कई बिजनेस में भी इंवेस्ट किया है। वह स्पोर्ट्स, होटल, एरोस्पेस, स्कूल, ऑर्गेनिक फार्मिंग और एंटरटेनमेंट समेत कई स्टार्टअप में निवेश कर चुके हैं। धोनी क्रिकेट की पिच से लेकर बिजनेस के मैदान में सफल पारी खेलते नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के फील्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
ब्लूस्मार्ट में किया निवेश
एमएस धोनी EV स्टार्टअप ब्लूस्मार्ट में 200 करोड़ रुपये के फंडिंग राउंड में शामिल रहे। वह स्टार्टअप में निवेश करने वाले निवेशकों में से एक हैं। ब्लूस्मार्ट की शुरुआत 2019 में की गई थी। यह ओला-उबर की तरह ही कैब सर्विस प्रोवाइड करती है। हालांकि यह सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पर बेस्ड है। खास बात यह है कि ऑटोमोबाइल फील्ड में धोनी का ये दूसरा इंवेस्टमेंट है। इससे पहले वह साइकिल से जुड़े स्टार्टअप ईमोटरैड और पुरानी कार के स्टार्टअप कार्स 24 में निवेश कर चुके हैं।
550 करोड़ का एनुअल रेवेन्यू
आपको बता दें कि ब्लूस्मार्ट की सर्विसेज दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और बेंगलुरु में मौजूद हैं। जून 2024 में कंपनी दुबई में प्रीमियम ऑल इलेक्ट्रिक लिमोजिन शुरू कर चुकी है। कंपनी के फाउंडर अनमोल सिंह जग्गी, पुनीत सिंह जग्गी और पुनीत के गोयल हैं। ब्लूस्मार्ट ने हाल ही में 550 करोड़ का एनुअल रेवेन्यू रन रेट क्रॉस किया है।
ये भी पढ़ें: थाला फॉर ए रीजन! अब धोनी के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने जोड़ा ये खास कनेक्शन, फैंस भी हुए दंग
क्या धोनी खेलेंगे आईपीएल?
एमएस धोनी के अगले साल आईपीएल खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। धोनी ने इस पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि उनकी टीम के खिलाड़ी मथीशा पथिराना और डेरिल मिशेल का कहना है कि वे अगले साल जरूर खेलेंगे। हाल ही में धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई है। उनकी सर्जरी 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई।
ये भी पढ़ें: अमित मिश्रा ने विराट कोहली से बंद कर दी थी बातचीत, रोहित शर्मा के लिए कही दिल जीतने वाली बात
ये भी पढ़ें: Video: श्रीलंका दौरे पर कौन ले सकता है रोहित शर्मा की जगह, सामने आए ये 5 बड़े नाम
ये भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने डांस पर बवाल मचने के बाद दी अजीब सफाई, अब नहीं करेंगे ‘तौबा-तौबा’
ये भी पढ़ें: IND vs SL: कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? शिवम दुबे की जगह इस खिलाड़ी को मौका!
ये भी पढ़ें: Video: ऑस्ट्रिया ने कर दिया कमाल, 2 ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 61 रन, मैदान में आया कप्तान का ‘तूफान’
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines