हरभजन सिंह ने डांस पर बवाल मचने के बाद दी अजीब सफाई, अब नहीं करेंगे 'तौबा-तौबा'

Harbhajan Singh On Tauba-Tauba Dance Video: हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। जिसमें वह तौबा-तौबा गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर्स के डांस को दिव्यांगों का अपमान कहा जा रहा है।

Harbhajan Singh On Tauba Tauba Dance Controversy

हरभजन सिंह ने विवादित डांस पर दी सफाई।

Harbhajan Singh On Tauba-Tauba Dance Video: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) में जीत दर्ज करने के बाद इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों के एक वीडियो पर जमकर बवाल मचा हुआ है। इस वीडियो में इंडिया चैंपियंस के कप्तान और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह, पूर्व स्टार खिलाड़ी हरभजन सिंह और सुरेश रैना तौबा-तौबा गाने पर अजीब तरह से डांस करते नजर आ रहे हैं। वह विकलांगों की तरह लंगड़ाकर चलते दिखाई देते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पैरालंपिक कमेटी ने शिकायत की है। साथ ही नेशनल विकलांग कल्याण संस्थान (NCPEDP) के कार्यकारी निदेशक अरमान अली ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पैरा बैडमिंटन स्टार मानसी जोशी ने इसे अपमानजनक बताया है। वीडियो पर बवाल मचने के बाद हरभजन सिंह ने अपनी सफाई पेश की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हमारी बॉडी थक चुकी थी

भज्जी ने एक्स पर एक नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा- जो लोग तौबा-तौबा वाले वीडियो की शिकायत कर रहे हैं, मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हमारा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। हम हर व्यक्ति और कम्यूनिटी का सम्मान करते हैं। भज्जी ने आगे अजीब सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो ये दिखाने के लिए था कि 15 दिन तक हमने कैसे क्रिकेट खेला है। हमारी बॉडी थक चुकी थी। भज्जी ने आगे कहा कि हमारा इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था। इसके बावजूद अगर लोगों को लगता है कि हमने गलती की है, तो मैं माफी मांगता हूं। कृपया इस इश्यू को यहीं खत्म कर आगे बढ़ें।

विज्ञापन

कैसा रहा भज्जी का प्रदर्शन? 

आपको बता दें कि हरभजन सिंह ने WCL 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 16 रन देकर 1 विकेट चटकाया तो वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 25 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 16 रन देकर 2 विकेट निकाले। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दो मुकाबलों में वे बिना विकेट रहे। उन्होंने इस चैंपियनशिप में कुल 8 विकेट झटके।

विज्ञापन

युवराज और रैना का प्रदर्शन

युवराज सिंह की बात करें तो युवी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में नाबाद 15 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए 59 रन जड़े। जबकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ नाबाद 38 रन की पारी खेली। सुरेश रैना ने इस चैंपियनशिप में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच से पहले 52 रन की शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ