थाला फॉर ए रीजन! अब धोनी के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने जोड़ा ये खास कनेक्शन, फैंस भी हुए दंग

Ruturaj Gaikwad: सोशल मीडिया पर आए दिन ‘थाला फॉर ए रीजन’ का ट्रेंड चलता है। इस ट्रेंड में अब टीम इंडिया के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी कैप की फोटो शेयर की है।

kc tyagi (34)

Ruturaj Gaikwad:टीम इंडिया इस समय जिम्बाव्वे के दौरे पर है। यहां पर भारत 5 मैचों की टी 20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में अभी तक ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इसी बीच ऋतुराज ने अपने मेंटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने खास कनेक्शन का खुलासा किया है। उन्होंने धोनी के साथ कनेक्शन को बताते हुए उन्होंने अपनी कैप एक फोटो को शेयर की है।

विज्ञापन

ऋतुराज ने शेयर की फोटो

विज्ञापन

आज कल सोशल मीडिया पर ‘थाला फॉर ए रीजन’ करके एक ट्रेंड चलता है। ऋतुराज भी अब इस ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी कैप की फोटो को शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं इस ट्रेंड से आगे निकल गया हूं।’ दरअसल, उनकी कैप का नंबर 88 है। उन्होंने इसके लिए मैथ का यूज किया है। उन्होंने 8+8 =16 लिखा। इसके बाद उन्होंने 1+6=7 किया। इसी के साथ उन्होंने इसे भी धोनी के साथ कनेक्ट किया है।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे में किया है दमदार प्रदर्शन

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अभी तक ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने तीन मैचों में 66।50 की औसत 133 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158।33 का रहा है। वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन

आईपीएल में बने हैं चेन्नई के कप्तान

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को अपना नया कप्तान बनाया था।उन्हें टीम में अब धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि उनकी कप्तानी में कुछ खास नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ