---विज्ञापन---

खेल angle-right

एमएस धोनी ने इस EV स्टार्टअप में किया इंवेस्ट, कंपनी ने फंडिंग से जुटाए 200 करोड़

MS Dhoni Invests EV Startup: टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी बिजनेस की पिच पर खूब-चौके छक्के लगा रहे हैं। अब खबर है कि उन्होंने एक ईवी स्टार्टअप में निवेश किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

---विज्ञापन---

MS Dhoni Invests EV Startup: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारत के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप और आईपीएल में सीएसके को कई खिताब दिलाए हैं। उन्होंने कई बिजनेस में भी इंवेस्ट किया है। वह स्पोर्ट्स, होटल, एरोस्पेस, स्कूल, ऑर्गेनिक फार्मिंग और एंटरटेनमेंट समेत कई स्टार्टअप में निवेश कर चुके हैं। धोनी क्रिकेट की पिच से लेकर बिजनेस के मैदान में सफल पारी खेलते नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के फील्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

ब्लूस्मार्ट में किया निवेश 

एमएस धोनी EV स्टार्टअप ब्लूस्मार्ट में 200 करोड़ रुपये के फंडिंग राउंड में शामिल रहे। वह स्टार्टअप में निवेश करने वाले निवेशकों में से एक हैं। ब्लूस्मार्ट की शुरुआत 2019 में की गई थी। यह ओला-उबर की तरह ही कैब सर्विस प्रोवाइड करती है। हालांकि यह सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पर बेस्ड है। खास बात यह है कि ऑटोमोबाइल फील्ड में धोनी का ये दूसरा इंवेस्टमेंट है। इससे पहले वह साइकिल से जुड़े स्टार्टअप ईमोटरैड और पुरानी कार के स्टार्टअप कार्स 24 में निवेश कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

550 करोड़ का एनुअल रेवेन्यू

आपको बता दें कि ब्लूस्मार्ट की सर्विसेज दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और बेंगलुरु में मौजूद हैं। जून 2024 में कंपनी दुबई में प्रीमियम ऑल इलेक्ट्रिक लिमोजिन शुरू कर चुकी है। कंपनी के फाउंडर अनमोल सिंह जग्गी, पुनीत सिंह जग्गी और पुनीत के गोयल हैं। ब्लूस्मार्ट ने हाल ही में 550 करोड़ का एनुअल रेवेन्यू रन रेट क्रॉस किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: थाला फॉर ए रीजन! अब धोनी के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने जोड़ा ये खास कनेक्शन, फैंस भी हुए दंग

क्या धोनी खेलेंगे आईपीएल? 

एमएस धोनी के अगले साल आईपीएल खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। धोनी ने इस पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि उनकी टीम के खिलाड़ी मथीशा पथिराना और डेरिल मिशेल का कहना है कि वे अगले साल जरूर खेलेंगे। हाल ही में धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई है। उनकी सर्जरी 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अमित मिश्रा ने विराट कोहली से बंद कर दी थी बातचीत, रोहित शर्मा के लिए कही दिल जीतने वाली बात 

ये भी पढ़ें: Video: श्रीलंका दौरे पर कौन ले सकता है रोहित शर्मा की जगह, सामने आए ये 5 बड़े नाम 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने डांस पर बवाल मचने के बाद दी अजीब सफाई, अब नहीं करेंगे ‘तौबा-तौबा’ 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? शिवम दुबे की जगह इस खिलाड़ी को मौका! 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: ऑस्ट्रिया ने कर दिया कमाल, 2 ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 61 रन, मैदान में आया कप्तान का ‘तूफान’ 

First published on: Jul 15, 2024 11:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola