News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Moin Khan Slams PCB: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान ने अपने बेटे आजम खान के साथ हुए ट्रीटमेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके अध्यक्ष मोहसिन नकवी को जमकर लताड़ा है। उन्होंने कहा कि इससे उनके बेटे के आत्मविश्वास को झटका लगा है क्योंकि सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टीम में लगातार मौका नहीं दिए। मोईन ने इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए टी-20 वर्ल्ड कप का उदाहरण लिया, जहां आजम टीम के लिए खेले थे। उन्हें यहां सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जहां वो अपना खाता भी नहीं खोल सके थे।
उन्हें इस मैच के बाद आगे मौका नहीं दिया गया और उनकी जगह विकेटकीपिंग का जिम्मा मोहम्मद रिजवान ने संभाला। मोईन ने ‘क्रिकेट पाकिस्तान’ से कहा , ‘मैंने पूरा टी-20 वर्ल्ड कप और उससे पहले के मैच देखे। ऐसा लगा कि आजम विकेटकीपिंग और बैटिंग के लिए पहली पसंद थे। फिर अचानक से सिर्फ एक मैच के बाद रणनीति पूरी तरह से बदल गई।’ बता दें कि पाकिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ था, जहां टीम सुपर ओवर में अमेरिका जैसी कमजोर टीम से हार गई थी। टीम को भारत ने भी हरा दिया और इस तरह से उसकी टूर्नामेंट से छुट्टी हो गई थी।
ये भी पढ़ें: भारत और बांग्लादेश के बीच कब खेला गया था पहला टेस्ट मुकाबला, क्या था मैच का नतीजा?
मोईन ने आगे कहा, ‘आजम को एक मैच के बाद विकेटकीपिंग का मौका नहीं दिया गया और जीरो पर आउट होने के बाद बाहर कर दिया गया। कोई भी खिलाड़ी पहली गेंद पर आउट हो सकता है। यहां खिलाड़ियों को विकसित करने की जो परंपरा पहले हुआ करती थी, वह अब नहीं रही। चाहे वह कप्तान हो या टीम मैनेजमेंट, अगर वे खिलाड़ियों को लेकर इतनी जल्दी बदलाव करते हैं, तो हम अच्छे खिलाड़ी कैसे तैयार कर पाएंगे।
पाकिस्तान के लिए 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले आजम को अपने करियर के दौरान ज्यादातर फिटनेस समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इस पर उनके पिता मोईन ने कहा कि वो इस पर कड़ी मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सारा दोष टीम मैनेजमेंट और कप्तान का है। आजम की भी कमियां हैं। उसे खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने और अन्य खिलाड़ियों की तरह फिटनेस रुटीन का पालन करने की जरूरत है।’
ये भी पढ़ें:- बीच मैदान जब धोनी पर बुरी तरह भड़के आशीष नेहरा, अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।