टीम के ऐलान से पहले ही मोहम्मद शमी हुए बाहर! बड़ी वजह आई सामने

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी शुरुआती 2 रणजी ट्रॉफी मैच से बाहर हो सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शमी का नाम शुरुआती 2 मैच के लिए बंगाल क्रिकेट टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Mohammed Shami

Mohammed Shami: विश्व कप 2023 में धमाल का प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी फिलहाल टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के बाद शमी ने सर्जरी कराई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिलेगा। लेकिन वह इस सीरीज से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो सके। हालांकि अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले शमी बंगाल की रणजी टीम से बाहर हो गए हैं। ऐसा रिपोर्ट में दावा किया गया है।

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं शमी

फिलहाल शमी का रिहैब नेशनल क्रिकेट अकादमी में चल रहा है। माना जा रहा था कि वह रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैच में बंगाल की ओर से भाग लेंगे और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाएंगे। लेकिन रेव स्पोर्ट्स के मुताबिक शमी का नाम शुरुआती दो रणजी मैच के लिए बंगाल क्रिकेट टीम में शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि बंगाल, रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर से करेगी, जहां उसका सामना उत्तर प्रदेश से होने वाला है। शमी ने भारतीय टीम में शामिल होने से पहले 2 घरेलू मैच खेलने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन अब लगता है कि शमी बंगाल की ओर से शुरुआती सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे। बंगाल की ओर से आकाशदीप और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे। लेकिन फिलहाल शमी का बंगाल से खेलने पर संदेह है।

विज्ञापन

सूत्र ने शमी पर दिया था बयान

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने शमी की वापसी पर बात की थी। सूत्र के मुताबिक शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैच की टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं। मोहम्मद शमी का रिहैब काफी हद तक सही दिशा में चल रहा है । न्यूजीलैंड टेस्ट को एक लक्ष्य के रूप में रखा जा रहा है। वह बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

विज्ञापन

16 अक्टूबर से सीरीज का आगाज

भारतीय टीम 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। फिलहाल भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। दूसरा मैच 24 अक्टूबर से खेला जाना है, जबकि आखिरी मुकाबला 1 नवंबर से खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में सीरीज में भारतीय टीम भाग लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ