Mohammed Azharuddeen Ranji Trophy: केरल के बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोमवार को इतिहास रच दिया है, जहां उन्होंने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में गुजरात के खिलाफ शतक जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही वो केरल के लिए रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: ‘इनको अब नींद नहीं आएगी…’, टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम देखकर भड़के भारतीय फैंस
अच्छी रही केरल की शुरुआत
गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली केरल टीम की शुरुआत अच्छी रही, जहां अक्षय चंद्रन और रोहन कुन्नूमल ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद अक्षय सेट होने के बाद रन आउट हो गए। उनके बाद कुन्नुमल भी रवि बिश्नोई की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर तुरंत वापस लौट गए। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बल्ले से 30-30 रनों की पारी खेली। अगले नंबर पर आए वरुण नयनार भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। वरुण 10 रन बनाकर प्रियजीत सिंह जडेजा की गेंद पर विकेटकीपर उर्वशी पटेल को कैच दे बैठे।
कप्तान सचिन बेबी के विकेट ने टीम को दी टेंशन
केरल की टीम उस समय दबाव में आ गई, जब कप्तान सचिन बेबी अर्जन नागवासवाला की गेंद पर आर्य देसाई के हाथों कैच आउट हो गए और पिछले दिन के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ पाए। इस समय टीम के 206 रनों पर पांच विकेट गिर चुके थे। लेकिन इसके बाद अजहरुद्दीन को सलमान निजार के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला, जिनके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए अब तक 117 रनों की साझेदारी कर दी है। अजहरुद्दीन-सलमान ने उस समय मोर्चा संभाला और टीम को नाजुक स्थिति से निकाला। इस दौरान अजहरुद्दीन ने सिर्फ 106 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरा की।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्रिकेटर्स के परिवारवालों को मिली खुशखबरी, BCCI ने रखी ये शर्त
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
19 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines